दिल्ली को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर नई ऊंचाइयों तक ले जाने का हमारा संकल्प: रेखा गुप्ता।

Date:

•हमारा सपना है कि विदेशी पर्यटक भारत आए, तो दिल्ली देखे बिना वापस न जाए
• ‘DELIGHT for Delhi’ समिट में रखा दिल्ली को वैश्विक पर्यटन हब बनाने का विजन

नई दिल्ली, 11 जुलाई 2025 । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में पर्यटन, शिक्षा, संस्कृति और स्टार्टअप जैसे क्षेत्रों में असीम संभावनाएं हैं और सरकार का लक्ष्य है कि इन क्षेत्रों में ठोस नीति और जन-सहभागिता से दिल्ली को देश की सबसे गतिशील सिटी बनाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा सपना है कि जब भी कोई विदेशी पर्यटक भारत आए, तो वह दिल्ली देखे बिना वापस न जाए। मुख्यमंत्री आज दिल्ली पर्यटन विभाग और इन्वेस्ट इंडिया द्वारा आयोजित “DELIGHT for Delhi” समिट में बोल रही थीं। इस आयोजन का उद्देश्य दिल्ली को Driving Experiential Leadership, Innovative Growth and High-Impact Tourism DELIGHT की दृष्टि से एक अग्रणी शहर के रूप में स्थापित करना इस कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा सहित देश की नामी निवेशक कंपनियों के प्रतिनिधि, नीति-निर्माता, पर्यटन विशेषज्ञ और उद्यमी भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली भारत की राजधानी होने के साथ-साथ देश की आत्मा भी है।

यह एक ऐसा शहर है जो समृद्ध संस्कृति, विविध विरासत और गौरवशाली इतिहास को अपने भीतर समेटे हुए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज की दिल्ली आधुनिकता और परंपरा का एक अद्वितीय संगम बन चुकी है। भारत मंडपम्, यशोभूमि, प्रधानमंत्री संग्रहालय और नेशनल वॉर मेमोरियल जैसे प्रतिष्ठित स्थल दिल्ली को वैश्विक सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पर्यटन केंद्र के रूप में पहचान दिला रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री भी देश के पर्यटन विकास को प्राथमिकता देते रहे हैं और हमारी सरकार भी सभी क्षेत्रों में समन्वित प्रयासों के साथ राजधानी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि दिल्ली में वह सभी विशेषताएं मौजूद हैं जो विश्वभर के पर्यटकों को आकर्षित कर सकती हैं, चाहे वह इतिहास, संस्कृति, कला, संगीत, स्वाद या विरासत हो। उन्होंने कहा कि अब आवश्यकता एक प्रभावशाली मंच और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुतिकरण की है, ताकि दिल्ली की समृद्ध पहचान दुनिया के सामने आ सके। उन्होंने कहा कि जैसे अन्य राज्यों में पर्यटन का विस्तार हो रहा है, वैसे ही दिल्ली को भी वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर मजबूत स्थान दिलाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार स्वच्छता, सुंदरता और समग्र विकास के साथ राजधानी की सकारात्मक छवि को मजबूत करने में 24×7 जुटी हुई है, ताकि दुनिया भर से पर्यटक यहां आएं और भारत की संस्कृति व इतिहास का अनुभव कर सकें। मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की कि आज पर्यटन विभाग और मंत्री कपिल मिश्रा के प्रयासों से इन्वेस्टर समिट का आयोजन हुआ, जिसमें दुनिया भर से लोगों ने भाग लिया और दिल्ली से जुड़कर भारत के पर्यटन को बढ़ावा देने में रुचि दिखाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा सपना है कि जब भी कोई विदेशी पर्यटक भारत आए, तो वह दिल्ली देखे बिना वापस न जाए।


इस अवसर पर पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि दिल्ली अब केवल एक राजधानी भर नहीं बल्कि वैश्विक पर्यटन, सांस्कृतिक समृद्धि और नवाचार के आकर्षण का केंद्र बन रही है। यह समिट केवल पर्यटन विस्तार का एक कार्यक्रम नहीं बल्कि दिल्ली को वैश्विक निवेश, नवाचार और सांस्कृतिक नेतृत्व की नई ऊंचाइयों से जोड़ने का एक रणनीतिक मंच है। उन्होंने कहा कि आज हम देश-विदेश से आए अनुभवी प्रतिभागियों से सुझाव लेकर एक मजबूत और व्यावहारिक रोडमैप तैयार कर रहे हैं, जिससे दिल्ली को एक वैश्विक टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जा सके। इस समिट के माध्यम से हमें 8 से 10 ऐसे अहम निर्णय लेने में स्पष्टता और दिशा मिली है जो आने वाले समय में दिल्ली की जनता के हित में होंगे और साथ ही निवेशकों के लिए नए अवसर भी खोलेंगे। दिल्ली, अपनी संस्कृति, विरासत और आधुनिक सुविधाओं के संगम के साथ, निवेश के लिए एक सुरक्षित, लाभदायक और टिकाऊ गंतव्य बनकर उभर रही है। मैं सभी निवेशकों को आमंत्रित करता हूँ कि वे दिल्ली के इस परिवर्तन का हिस्सा बनें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रूसी तेल खरीद पर केंद्र पर भड़की कांग्रेस

नई दिल्ली, 07 मार्च 2026 । रूस से कच्चा...

धुरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज: डबल रोल में रणवीर सिंह का दमदार अंदाज

नई दिल्ली, एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म Dhurandhar 2...

अहमदाबाद की पिच सेमीफाइनल की तरह बैटिंग फ्रेंडली होगी

नई दिल्ली, वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले से पहले अहमदाबाद...