स्कूलों-कॉलेजों से 100 मीटर तक न मिले तंबाकू उत्पाद : रविन्द्र इंद्राज

Date:

  • पूर्वी दिल्ली जिले के पुलिस-प्रशासन, संबंधित विभागों और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक,

नई दिल्ली। 9 जुलाई 2025 । समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह ने बुधवार को नशामुक्ति अभियान की प्रगति को लेकर पूर्वी दिल्ली जिले के डीएम, पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों और इस क्षेत्र में कार्यरत एनजीओ के साथ समीक्षा बैठक की। समाज कल्याण मंत्री ने शैक्षणिक संस्थानों से 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पाद की बिक्री पर रोक के निर्देश दिए।

समाज कल्याण मंत्री ने नशे पर नियंत्रण के लिए चयनित डार्क स्पॉट्स, पार्क और टॉयलेट्स की निगरानी के निर्देश दिए। मेडिकल स्टोर्स व अन्य जगहों पर ऐसे उत्पादों की बिक्री में सावधानी के लिए भी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए, जो नशे के लिए प्रयुक्त हो रही हैं।

नशे की रोकथाम पर जोर देते हुए समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के उपायों और प्रयासों पर अधिक जोर दिए जाने की जरूरत है। शैक्षणिक संस्थानों से 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पाद की बिक्री पर रोक इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा, पुलिस और शैक्षणिक संस्थान इसे जनसहयोग से नियंत्रित करने मे अहम योगदान दे सकते हैं। बैठक में पार्कों में ओपन जिम की सुविधा, स्किल डेवलपमेंट के प्रयासों, नए डिएडिक्शन सेंटर शुरू करने और जागरूकता कार्यक्रमों खासकर अभिभावकों को ड्रग लेने वाले बच्चों के लक्षणों को लेकर जागरूक करने पर चर्चा हुई।

रविन्द्र इंद्राज ने कहा कि उन्होंने दिल्ली के सभी प्रमुख विश्वविद्यालयों से आग्रह किया है कि अपने परिसर में ‘नशा मुक्ति क्लब’ बनाएं और परिसर को ड्रग फ्री घोषित करें। बैठक में स्कूलों में भी एक शिक्षक को नोडल अधिकारी बनाने और छात्रों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराने पर चर्चा हुई। उन्होंने स्कूलों और कॉलेजों में वालन्टियर्स तैयार कर नशे के खिलाफ लड़ाई में प्रभावित क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related