पुणे पुलिस का दावा- रेप का आरोपी लड़की का परिचित

Date:

पुणे ,। 05 जुलाई 2025। पुणे के कोंढवा इलाके में घर में घुसकर रेप के मामले में पुलिस ने पीड़ित के दावे को गलत बताया है। पुणे पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने कहा- शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी पुणे की ही आईटी कंपनी में काम करता है। पीड़ित वो एक-दूसरे को पहले से जानते हैं।

उन्होंने कहा- 4 जुलाई को आरोपी को बानेर इलाके से हिरासत में लिया गया। फिलहाल गिरफ्तारी नहीं की है। पीड़ित ने स्प्रे के इस्तेमाल का दावा किया था, जांच में इसका भी सबूत नहीं मिला है। पीड़ित के फोन से सेल्फी तो ली गई थी, लेकिन यह आपसी सहमति से ली गई थी।

कमिश्नर के मुताबिक मोबाइल चैट का वायरल स्क्रीनशॉट, जिसमें ‘मैं फिर आऊंगा’ विवादित टेक्स्ट लिखा हुआ है, उसे भी पीड़ित ने आरोपी के जाने के बाद जोड़ा था। दरअसल, 22 साल की इंजीनियर ने कोंढवा पुलिस स्टेशन में रेप की शिकायत दर्ज कराई थी।

उसका कहना था कि 2 जुलाई की शाम आरोपी बैंक का लिफाफा देने के बहाने उसके फ्लैट में घुसा था। उसने ओटीपी बताने का कहा था, मैं जब मोबाइल लेने घर में अंदर गई तो आरोपी ने घर का दरवाजा बंद करके मेरे साथ रेप किया।

पुलिस की 10 टीमें, 500 जवानों ने खंगाले CCTV फुटेज

लड़की की शिकायत के बाद पुणे पुलिस ने आरोपी का पता लगाने और उसे पकड़ने के लिए 10 टीमें बनाईं। जिनमें से 5 क्राइम ब्रांच की और 5 लोकल टीमें रहीं। इनमें 500 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। आरोपी की पहचान करने और उसका पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

पुलिस ने कहा कि रेप के आरोप का बयान दर्ज किया जा रहा है। आगे की कार्रवाई चल रही जांच के नतीजे पर निर्भर करेगी। हम जनता और मीडिया से अपील करते हैं कि जांच पूरी होने तक किसी निष्कर्ष पर न पहुंचें।

लड़की ने कहा था- भाई बाहर गया था, घर पर अकेली थी

2 जुलाई को खबर सामने आई थी। जोन 5 पुणे सिटी डीसीपी राजकुमार शिंदे ने कहा था कि लड़की ने पुणे के ही एक कॉलेज से आईटी की पढ़ाई की है। वह एक निजी फर्म में काम करती है। 2 जुलाई की शाम वह अपने अपार्टमेंट में अकेली थी क्योंकि उसका भाई शहर से बाहर गया हुआ था।

शिंदे ने बताया था कि लड़की को कुछ भी याद नहीं है क्योंकि उसे रात करीब 8.30 बजे होश आया। फिर उसने अपने रिश्तेदारों को इसकी सूचना दी और बाद में पुलिस को बताया। पीड़ित को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया, फिर मामला दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related