विधानसभा की जवाबदेही और समावेशिता को सुदृढ़ करने हेतु 6 नई विशेष समितियों का गठन – विजेन्द्र गुप्ता

Date:

नई दिल्ली, 4 जुलाई 2025 । दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने वर्ष 2025-26 के लिए 6 नई विशेष समितियों के गठन की घोषणा की है। इन समितियों में दिल्ली नगर निगम पर विशेष समिति, शांति एवं सद्भाव समिति, वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण पर समिति, ट्रांसजेंडर्स एवं दिव्यांगजनों के कल्याण की समिति सहित अन्य समितियाँ शामिल हैं।

इस गठन के साथ ही दिल्ली विधानसभा में कुल समितियों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है। इन समितियों का उद्देश्य व्यवस्था को मजबूत करना और उपेक्षित समुदायों की समस्याओं पर केंद्रित ध्यान देना है।

गुप्ता ने बताया कि इन समितियों का गठन चार चरणों में किया गया — पहले चरण में 11 समितियाँ, दूसरे चरण में 7, तीसरे चरण में 11 और चौथे चरण में इन 6 विशेष समितियों का गठन किया गया।

गुप्ता ने कहा कि इन नई समितियों के गठन से विधानसभा ने जवाबदेह और समानता आधारित कानून बनाने के अपने संकल्प को और मजबूत किया है।

वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए गठित 6 विशेष समितियाँ निम्नलिखित हैं:

1. दिल्ली विधानसभा सदस्यों के वेतन और अन्य भत्तों पर विशेष समिति
अध्यक्ष: अभय कुमार वर्मा
सदस्यगण गजेंद्र सिंह यादव, पूनम शर्मा, राज कुमार चौहान, संजीव झा, सूर्य प्रकाश खत्री, तरविंदर सिंह मारवाह, विशेष रवि, चौधरी जुबैर अहमद।

2. सदस्यों के साथ सरकारी अधिकारियों द्वारा प्रोटोकॉल उल्लंघन और अवमाननापूर्ण व्यवहार पर विशेष सदन समिति
अध्यक्ष संजय गोयल
सदस्यगण: डॉ. अनिल गोयल, अनिल झा, अनिल कुमार शर्मा, जरनैल सिंह, कर्नैल सिंह, कुलवंत राणा, ओम प्रकाश शर्मा, सूर्य प्रकाश खत्री।

3. दिल्ली नगर निगम पर विशेष समिति
अध्यक्ष रविंदर सिंह नेगी
सदस्यगण: डॉ. अजय दत्त, आले मोहम्मद इकबाल, अशोक गोयल, आतिशी, कुलवंत राणा, मनोज कुमार शोकीन, राज कुमार भाटिया, संदीप सहरावत।

4. शांति एवं सद्भाव पर विशेष समिति
अध्यक्ष: चंदन कुमार चौधरी
सदस्यगण: आले मोहम्मद इकबाल, अशोक गोयल, कुलवंत राणा, मनोज कुमार शोकीन, नीलम पहलवान, पुनर्दीप सिंह
साहनी, श्याम शर्मा, सूर्य प्रकाश खत्री।

5. वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण पर विशेष समिति
अध्यक्ष तिलक राम गुप्ता
सदस्यगण: जितेंद्र महाजन, करतार सिंह तंवर, ओम प्रकाश शर्मा, पवन शर्मा, राम सिंह नेताजी, सतीश उपाध्याय, उमंग बजाज, वीर सिंह धिंगान।

6. ट्रांसजेंडर्स एवं दिव्यांगजनों के कल्याण पर विशेष समिति
अध्यक्ष: कर्नैल सिंह
सदस्यगण: डॉ. अनिल गोयल, हरीश खुराना, कैलाश गहलोत, कैलाश गंगवाल, मनोज कुमार शोकीन, प्रेम चौहान, शिखा रॉय, वीरेंद्र सिंह कादियान।

अंत में, गुप्ता ने कहा कि इन विशेष समितियों का गठन दिल्ली विधानसभा की शासन संबंधी बदलती चुनौतियों का सामना करने की भूमिका को दर्शाता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ये समितियाँ केवल संस्थागत तंत्र नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व का भी प्रतीक हैं — जो वरिष्ठ नागरिकों, ट्रांसजेंडर्स, दिव्यांगजन और अन्य उपेक्षित वर्गों की चिंताओं को केंद्र में रखते हुए समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related