हम दिन-रात जुट कर दिल्ली की हवा, ज़मीन और सड़कें साफ़ करेंगे – मनजिंदर सिंह सिरसा*

Date:

  • दिल्ली में लगातार 9वें दिन ‘संतोषजनक’ एयर क्वालिटी

नई दिल्ली, 4 जुलाई 2025 । दिल्ली में वायु गुणवत्ता सुधारने की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। आज लगातार 9वां दिन है जब दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) ‘संतोषजनक’ श्रेणी में दर्ज किया गया है। आज का AQI स्तर 78 रहा, जो दर्शाता है कि दिल्ली की हवा साफ़ होने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि यह सुधार जमीन पर किए जा रहे कई स्तरों के प्रयासों का नतीजा है — जैसे कि लिगेसी वेस्ट की सफाई, सड़क धूल नियंत्रण, वाहन निगरानी, और जनता की भागीदारी।

“हम दिन-रात दिल्ली की हवा, ज़मीन और सड़कें साफ़ करने में जुटे हैं। हर दिन हो रही लैंडफिल की सफाई, हर स्वच्छ हवा वाला दिन इस बात का सबूत है कि हमारे संकल्प और मेहनत का असर हो रहा है,” — पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा।

लिगेसी वेस्ट बायो-माइनिंग अभियान में तेज़ी

3-4 जुलाई के बीच दिल्ली के तीन बड़े लैंडफिल साइट्स से 28,660 मीट्रिक टन कचरा हटाया गया:
• भलस्वा: 15,177 मीट्रिक टन
• ओखला: 4,439 मीट्रिक टन
• गाज़ीपुर: 9,043 मीट्रिक टन

इसके अतिरिक्त, 24,108 मीट्रिक टन इनर्ट वेस्ट, 1,814 मीट्रिक टन C&D (निर्माण और ध्वस्तीकरण) वेस्ट, और 2,737 मीट्रिक टन RDF (ईंधन) भी प्रोसेस किया गया — यह दिल्ली के अब तक के सबसे तेज़ और प्रभावी सफाई अभियानों में से एक है।

प्रदूषण नियंत्रण और सफाई कार्य (3-4 जुलाई):

• 10,795 मीट्रिक टन कचरे की सफाई
• 6,419 किमी सड़कों की मशीनों से सफाई
• 1,363 किमी सड़कों पर 748 किलोलीटर ट्रीटेड पानी से छिड़काव
• 2,268 मीट्रिक टन निर्माण सामग्री का निस्तारण

जागरूकता और पर्यावरण संररक्षण की ओर बढ़ते कदम: TERI मास्टर ट्रेनर्स वर्कशॉप

मनजिंदर सिंह सिरसा ने आज पर्यावरण संरक्षण पर आधारित TERI मास्टर ट्रेनर्स वर्कशॉप को संबोधित किया। इस कार्यशाला का उद्देश्य था लोगों में पर्यावरणीय ज़िम्मेदारी की भावना जगाना और ऐसे मास्टर ट्रेनर्स तैयार करना जो समाज के हर वर्ग में सतत जीवनशैली और वन महोत्सव के तहत वृक्षारोपण का संदेश ले जा सकें।

“इस कार्यशाला का मक़सद सिर्फ जागरूकता फैलाना नहीं, बल्कि ऐसे प्रशिक्षक तैयार करना है जो इस पर्यावरण को बचाने के लिए जरूरी उपायों को समाज के हर कोने तक पहुंचा सकें,” सिरसा ने कहा।

उन्होंने आगे कहा, “हम सिर्फ दिल्ली को साफ और सेहतमंद नहीं बना रहे — हम हर नागरिक को इस परिवर्तन का हिस्सा बना रहे हैं।”

यह सभी समन्वित प्रयास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित दिल्ली विजन से प्रेरित हैं और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में धरातल पर तेजी से लागू हो रहे हैं। चाहे वह लैंडफिल हटाना हो, AQI सुधारना हो या जनभागीदारी को बढ़ावा देना — दिल्ली एक स्वच्छ, हरित और सशक्त राजधानी की ओर बढ़ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

दिल्ली पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अनुराग कुमार संभालेंगे कमिश्नर की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, 17  जुलाई 2026 । दिल्ली पुलिस के शीर्ष नेतृत्व में...

अखिल भारतीय जनसंघ ने डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति दिवस धूमधाम से मनाया।

डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्रहित में दिए...