दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ साहिब सिंह वर्मा की पुण्यतिथि पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं अन्य नेताओं ने स्वाभिमान स्थल जाकर हवन किया और श्रद्धांजली अर्पित की

Date:

  • डॉ. साहिब सिंह वर्मा के शासन में हुए दिल्ली के समग्र विकास कार्य अद्वितीय हैं -वीरेन्द्र सचदेवा
  • डा. साहिब सिंह आज भी दिल्ली के लोगों के मन में रचे-बसे हुए हैं
  • साहिब सिंह जी ने दिल्ली के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को अपना परिवार माना – प्रवेश साहिब सिंह

नई दिल्ली, 30 जून 25 । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. साहिब सिंह वर्मा की पुण्यतिथि पर आज दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, सांसद मनोज तिवारी, योगेन्द्र चंदोलिया एवं बांसुरी स्वराज सहित भाजपा के कई विधायक एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने स्वाभिमान स्थल जाकर हवन किया एवं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि डॉ साहिब सिंह वर्मा जी द्वारा दिल्ली देहात में किया विकास और उनके शासनकाल में हुआ दिल्ली का समग्र विकास अद्वितीय हैं जिनको हम कभी भूल नहीं सकते हैं। उनके कुशल नेतृत्व और उनके आदर्श हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।

डा. साहिब सिंह वर्मा जी के अधूरे कार्यों और दिल्ली के विकास को लेकर जो उनके सपने थे उसे दिल्ली भाजपा सरकार पूरा करने का काम शुरु कर चुकी है।

सचदेवा ने कहा कि डॉ साहिब सिंह वर्मा जी ऐसे मुख्यमंत्री थे जो हफ्ते में दो-तीन बार सुबह-सुबह ही दौरे पर निकल जाते थे और लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनते थे। यही कारण है कि वह आज भी दिल्ली के लोगों के मन में रचे-बसे हुए हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ साहिब सिंह वर्मा को याद करते हुए दिल्ली सरकार में मंत्री एवं उनके बेटे श्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि वह मेरे पिता ही नहीं गुरु भी थे। उनके द्वारा किये कार्य एवं लिये राजनीतिक एवं प्रशासनिक निर्णय आज भी हमें प्रेरणा देते हैं। गरीब, दलित, पिछड़े और किसानों के लिए मसीहा समान डॉ. साहिब सिंह वर्मा जी की सादगी की मिसालें आज भी दी जाती हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली देहात के लिए हो या फिर गरीबों के लिए हर वर्ग के लिए उन्होंने काम किया और यही कारण है कि दिल्ली में देहात हो, शालीमार बाग हो या फिर बाहरी दिल्ली दोनों विधानसभा या लोकसभा सदन में अपनी सेवा दी और दिल्ली की भलाई के लिए कार्य किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related