पीएम आवास पर हमले की घोषणा केजरीवाल एवं गोपाल राय के काले नक्सलवादी चेहरे को फिर सामने लाये है–वीरेन्द्र सचदेवा*

Date:

  • केजरीवाल दोहरे चरित्र के नेता है जो घरियाली आंसू बहा रहे है
  • कोविड काल मे इन्ही गरीब झुग्गीवासियों को गाँव भगा दिया रहा

नई दिल्ली 29 जून 25। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी की झुग्गीवासियों के नाम पर बुलाई जनसभा पूरी तरह फलोप रही और जब “आप” नेता बोले तो एक बार फिर उनका अराजक असंवैधानिक रूप देखने को मिला।
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि पूरा आम आदमी पार्टी नेतृत्व गत लगभग एक माह से भ्रम फैला रहा था पर दिल्ली के झुग्गी वासियों ने “आप” के इस झूठे अभियान को ना सिर्फ नाकार दिया बल्कि झुग्गीवासी “आप” नेताओं से सवाल पूछ रहे हैं की दस साल की सरकार ने झुग्गी वासियों को बेहतर जीवन देने के लिए क्या किया ?

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा की लगभग 5 माह पूर्व चुनाव हारी आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल, गोपाल राय आदि जब झुग्गी वालों के नाम पर एकत्र अपने कार्यकर्ताओं को प्रधान मंत्री आवास में घुसने के लिए भड़का रहे थे उस वक्त दिल्ली का आम झुग्गीवासी पूछ रहा था की केजरीवाल बतायें उन्होने दस साल में खुद के लिए शीशमहल बनाया पर गरीबों को नरेला बवाना में बने फ्लैट्स आवंटित क्यों नही किए ?
सचदेवा ने कहा की अरविंद केजरीवाल वो दोहरे चेहरे वाले नेता हैं जो आज गरीब झुगगीवालों के नाम पर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं पर कोविड़काल में इन्ही झुग्गीवासी गरीबों को संरक्षण देने की जगह गांव भगाया था।

सचदेवा ने कहा है कि प्रधान मंत्री आवास पर हमले की घोषणा केजरीवाल एवं गोपाल राय के काले नक्सलवादी चेहरे को फिर सामने लाये हैं और वो समझ लें की उनके शब्दों के लिए सभ्य समाज में कोई जगह नही है।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि भाजपा सरकार नालों पर, रेल लाइनों के पास नारकीय जीवन जीने को मजबूर झुगगीवालों को बेहतर जीवन देने को कटिबद्ध है। हमने जिस तरह कालका जी, जेलरवाला बाग, कलंदर कॉलोनी, कठपुतली कॉलोनी पुनः बसाया है उसी तरह आगे भी जहां झुग्गी वहां मकान अभियान को आगे बढ़ाकर झुग्गी वालों को नया जीवन देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related