बिना धार्मिक भेदभाव के हर नागरिक को मिलेगा समान अधिकार – प्रवेश साहिब सिंह

Date:

नई दिल्ली । 26 जून 2025। दिल्ली जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने आज बलीमारान विधानसभा क्षेत्र के नबी करीम इलाके का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की और क्षेत्र की जल निकासी और जल आपूर्ति जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति का निरीक्षण किया। मंत्री ने वर्षों से उपेक्षित नागरिक समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए त्वरित समाधान और सभी वर्गों के लिए निष्पक्ष विकास का भरोसा दिलाया।

धर्म के आधार पर रोका गया विकास, अब नहीं होगी ये राजनीति
निरीक्षण के बाद प्रवेश साहिब सिंह ने कहा “रामनगर, बगिची रघुनाथ और भड़भूजे वाली गली जैसे इलाकों में वर्षों तक अनेक परिवारों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा गया — सिर्फ इसलिए कि उनका धर्म अलग था। यह भेदभावपूर्ण सोच आज की दिल्ली में स्वीकार्य नहीं है। हमारी सरकार में हर नागरिक को — चाहे उसका धर्म, जाति या पृष्ठभूमि कुछ भी हो — समान अधिकार और सुविधाएं मिलेंगी।”

पिछली सरकारों ने नहीं किया समान विकास
मंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों और क्षेत्र के वर्तमान विधायक, जो कभी दिल्ली सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं, ने बलीमारान क्षेत्र में समावेशी और समान विकास नहीं होने दिया।

“यह साफ दिखता है कि कुछ खास समुदाय को लाभ पहुंचाया गया, जबकि बड़ी आबादी को लगातार नजरअंदाज किया गया। विकास किसी राजनीतिक इनाम का माध्यम नहीं, बल्कि हर नागरिक का हक है,” प्रवेश साहिब सिंह ने कहा।

उन्होंने आगे कहा कि अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में वोटबैंक की राजनीति के कारण बुनियादी सेवाओं जैसे पानी की पाइपलाइन और सीवरेज जैसी सुविधाओं को प्राथमिकता नहीं दी गई, जो कि एक गहरी सामाजिक अन्याय की तस्वीर है।

गैरकानूनी जल कनेक्शन की जांच और नालों की मरम्मत को प्राथमिकता
प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में क्षेत्र में बड़ी संख्या में अवैध जल कनेक्शन दिए गए, जो नियमों को ताक पर रखकर किए गए थे।

“मैंने संबंधित सभी फाइलें तलब की हैं। हर मामले की निष्पक्ष जांच होगी। यदि कोई कनेक्शन जायज़ है तो उसे नियमित किया जाएगा, और यदि अनुचित पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हमारा उद्देश्य है पारदर्शी और न्यायसंगत सेवा वितरण सुनिश्चित करना।”

मंत्री ने यह भी घोषणा की कि भड़भूजे वाली गली जैसे तंग रिहायशी इलाकों में सीवर लाइन को अपग्रेड करने का कार्य तुरंत शुरू किया जाएगा। इन गलियों में खुले नाले स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए वर्षों से बड़ी चुनौती बने हुए हैं।

“देश की राजधानी में कोई नागरिक गंदे नालों और ओवरफ्लो होती सीवरेज के बीच जीने को मजबूर न हो — यह सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर का मामला नहीं, बल्कि सम्मान और गरिमा का प्रश्न है,” उन्होंने कहा।

हमारी सरकार — तुष्टीकरण नहीं, न्याय की सरकार है
भाजपा सरकार की नीति को दोहराते हुए मंत्री ने कहा कि अब तुष्टीकरण की राजनीति और चुनिंदा सेवा वितरण का युग समाप्त हो चुका है।

“जिन्हें अब तक अनदेखा किया गया, जिन्हें सालों से उनके अधिकारों के लिए इंतजार कराया गया — उन्हें अब उनका हक मिलेगा। यह कोई एहसान नहीं, बल्कि उनका हक है। हमारी सरकार हर नागरिक को समान सम्मान और अवसर देने के सिद्धांत पर काम कर रही है,” पर्वेश साहिब सिंह ने कहा।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नबी करीम और आसपास के इलाकों में सभी विकास कार्य पारदर्शिता, जवाबदेही और जन-सहभागिता के साथ पूरे किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एमसीडी ने अनधिकृत निर्माण और खतरनाक भवनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

नई दिल्ली, 15 सितंबर, 2026 दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने...

भारत-अफगानिस्तान T20 की शुरुआत में गूंजा ‘वंदे मातरम्

नई दिल्ली, भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टी20...

एशिया कप जीतकर भी ट्रॉफी से दूर रहीं भारतीय बेटियां

मोहसिन नकवी से कप लेने से किया इनकार दुबई, भारतीय...