नई दिल्ली । 26 जून 25 । आईपी यूनिवर्सिटी ने सत्र 2025- 26 के लिए अपने एम. फिल प्रोग्राम में दाख़िले के लिए ऑनलाइन दाख़िला प्रक्रिया शुरू कर दी है।
फ़िलहाल एम. फिल दो विषयों में उपलब्ध है।एम. फिल साइक्ट्रिक सोशल वर्कदिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया मेडिकल कॉलेज के साइक्ट्रिक सोशल वर्क विभाग में उपलब्ध है।
एम. फिल इन रिहैबिलिटेशन साइकोलॉजी नेशनल इंस्टिट्यूट फॉर द एम्पावरमेंट ऑफ़ पर्सन्स विथ इंटेलेक्चुअल डिसेबिलिटीज़ रीजनल सेंटर, नोएडा में उपलब्ध है।
दो वर्षीय इस प्रोग्राम में आठ-आठ सीटें उपलब्ध हैं।
यूनिवर्सिटी वेबसाइट पर उपलब्ष ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर जाकर इस प्रोग्राम में दाख़िले के लिए 24 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता हूँ।
दाख़िले यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा के आधार पर दिए जाएँगे।यह प्रवेश परीक्षा 10 अगस्त को आयोजित की जाएगी।
इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी यूनिवर्सिटी की दोनों वेबसाइट www.ipu.ac.in और www.ipu.admissions.nic.in पर उपलब्ध है ।
