टेस्ट में कम नंबर आने पर बेटी की हत्या

Date:

महाराष्ट्र , 24 जून 2025 । महाराष्ट्र के सांगली में एक पिता ने NEET मॉक टेस्ट में कम नंबर आने पर बेटी की हत्या कर दी। 17 साल की साधना भोंसले के प्रैक्टिस टेस्ट में कम नंबर आए थे। इससे नाराज होकर पिता ने उसे डंडे से पीटा।

साधना के सिर पर गंभीर चोटें आईं। उसे सांगली के उषाकल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।

साधना के 10वीं बोर्ड एग्जाम में 92.60% अंक आए थे। वह एक साल से मेडिकल एंट्रेंस टेस्ट NEET की तैयारी कर रही थी। आरोपी पिता धोंडीराम भोंसले स्कूल प्रिंसिपल हैं।

मां की शिकायत पर केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार पुलिस के बताया कि लड़की की मां ने 22 जून को पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया कि उसके पति ने कम नंबर आने पर पीट-पीटकर बेटी की हत्या कर दी। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने बेटी को पीटने की बात भी मान ली है। फिलहाल आरोपी 24 जून तक पुलिस हिरासत में है।

लखनऊ में मोबाइल चलाने पर पिता ने बेटी को मारा

लखनऊ से भी सोमवार को ऐसी ही एक घटना सामने आई। यहां सौतेले पिता ने चाकू मारकर बेटी की हत्या कर दी। लड़की के मोबाइल चलाने पर विवाद शुरू हुआ। गुस्से में पिता किचन से चाकू लाया। बेटी की गर्दन और पेट पर कई बार हमला किया।

गंभीर रूप से घायल बेटी की मौत हो गई। आरोपी पिता मौके से भाग गया। वारदात के समय महिला अपने पति को रोकती रही। बीच बचाव में वह भी घायल हुई है। पुलिस ने आरोपी पिता विकास पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related