लीड्स टेस्ट-भारत ने इंग्लैंड को 371 रन का टारगेट दिया

Date:

नई दिल्ली, एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले टेस्ट के चौथे दिन भारतीय पारी 364 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने इंग्लैंड को 371 रन का टारगेट दिया। स्टंप्स तक इंग्लैंड ने बगैर विकेट 21 रन बना लिए हैं। बेन डकेट और जैक क्रॉली नाबाद लौटे हैं। अब इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए 350 रन की जरूरत है।

लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने आज 90/2 के स्कोर से खेलना शुरू किया था। भारत से ऋषभ पंत और केएल राहुल ने सेंचुरी लगाई। पहली पारी में इंग्लैंड 465 और भारत 471 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत को पहली पारी में 6 रन की बढ़त मिली थी। पांचवें दिन का खेल दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा।

वेदर रिपोर्ट टेस्ट मैच के पांचवें दिन का एक्यूवेदर के हिसाब से हल्की बारिश हो सकती है, जिसकी संभावना 25 से 30 प्रतिशत के बीच है। हालांकि, यह बारिश इतनी भारी नहीं होगी कि खेल में ज्यादा देर के लिए रुके। तापमान चौथे दिन जैसा ही रहने की उम्मीद है, न ज्यादा ठंडा, न ज्यादा गर्म। कुल मिलाकर, पांचवें दिन कुछ हल्के बादल और फुहारें रह सकती हैं, लेकिन मुकाबला लगभग पूरे समय खेला जा सकेगा।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत : शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), करुण नायर, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्लैंड : बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कर्स, जोश टंग, शोएब बशीर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related