- 256 मंडलों में योग दिवस कार्यक्रम मे शामिल हुए सांसद एवं विधायकों
- 20 वर्ष से अधिक से मेरा दिन योग से शुरू होता है और इसी से मेरे जीवन में अनुशासन है — *हर्ष मल्होत्रा*
नई दिल्ली। 21 जून 25 । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नई दिल्ली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष एवं भाजपा के वरिष्ठ केन्द्रीय नेताओं के साथ दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा भी सम्मिलित हुए।
भाजपा के सांसद, विधायक, पार्षद, प्रदेश, जिला एवं मंडल सभी स्तर के कार्यकर्ता आज पार्टी अथवा सरकारी कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के स्मृति स्थल पर पहली बार आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह, दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डा. पंकज सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय संगठक वी. सतीश, कार्यालय मंत्री महेन्द्र पांडे, राज्य सभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी, चांदनी चौक जिलाध्यक्ष अरविंद गर्ग, दिल्ली भाजपा के सह कार्यालय मंत्री अमित गुप्ता सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं पार्क में नियमित आने वाले सैकड़ों लोग भी सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा की योग भारत की वो प्राचीन शैली है जो स्वास्थ्य एवं चरित्र दोनों के निर्माण का माध्यम हैं। नियमित योग करना हमे जीवन में आत्मविश्वास एवं खुद पर नियंत्रण बढ़ाने में सहयोग देता है।
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि आज दिल्ली भाजपा के सभी 256 मंडलों में योग दिवस कार्यक्रम हुए जिनमें सांसद एवं विधायकों के साथ समिति अध्यक्ष तक सम्मिलित हुए।
केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने हुमायूं टोमब परिसर में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर योग किया और कहा की गत 20 वर्ष से अधिक से मेरा दिन योग से शुरू होता है और इसी से मेरे जीवन में अनुशासन है
सांसद मनोज तिवारी वजीराबाद में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
वरिष्ठ सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी संसद भवन परिसर में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
सांसद प्रवीन खंडेलवाल लाल किला मैदान में आयोजित ब्रह्म कुमारी संस्थान के योग दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
सांसद योगेन्द्र चांदोलिया ने प्रह्लादपुर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में आयोजित कार्यक्रम में योग किया।
सरकारी स्टेंडिंग कमेटी टीम के साथ मैंगलोर गईं पश्चिम दिल्ली सांसद कमलजीत सहरावत ने सभी सहयोगी सांसदों के साथ योग किया और प्रधान मंत्री का योग दिवस सम्बोधन सुना।
नई दिल्ली सांसद बाँसुरी स्वराज ने पुराना किला परिसर में योग दिवस कार्यक्रम में योगा कर युवाओं को नियमित योग करने के लिए आमंत्रित किया।
