ऑपरेशन सिंधु- ईरान से 2 बैच में 407 भारतीय लौटे

Date:

नई दिल्ली; 21 जून, 2025 । ईरान और इजराइल संघर्ष के बीच ऑपरेशन सिंधु के तहत शुक्रवार देर रात 290 भारतीय नागरिक दिल्ली लौटे। इनमें से ज्यादातर कश्मीर के छात्र हैं। इसके अलावा कुछ यात्री दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल से भी हैं।

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, अब तक 517 भारतीय नेशनल स्वदेश लौट चुके हैं। शुक्रवार देर रात 2 बैच में 407 भारतीय लौटे। देर रात 10:30 बजे की फ्लाइट में 190 कश्मीरी छात्रों समेत 290 और देर रात 3 बजे की फ्लाइट में 117 लोग थे। इससे पहले 19 जून को 110 छात्र आर्मेनिया और दोहा के रास्ते भारत पहुंचे थे। एक और फ्लाइट शनिवार शाम तक आ सकती है।

ईरान से दिल्ली पहुंचे इन यात्रियों ने एयरपोर्ट पर ‘वन्दे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। इस दौरान कुछ लोग भावुक भी हो गए। उनकी आंखों में आंसू थे, तो कुछ ने जमीन पर माथा टेककर शुक्रिया भी अदा किया।

तेहरान से नई दिल्ली के लिए विमान ने भरी उड़ान तेहरान के इमाम खोमैनी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से 290 भारतीय नागरिकों को लेकर माहान एयर के इस विमान ने (फ्लाइट नंबर W 5071) भारतीय समयानुसार शुक्रवार शाम 6:30 बजे नई दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। यह विमान देर रात 11:30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुआ।

लोगों ने कहा, भारत आकर सुकून मिला

ईरान से भारत पहुंचीं एलिया बतूल ने कहा, ‘मेरा परिवार बहुत परेशान था। यहां आकर हमें सुकून मिला। भारत सरकार का बहुत-बहुत धन्यवाद। हमें वहां कोई भी समस्या नहीं हुई, क्योंकि हमारे दूतावास ने हमारा बहुत साथ दिया।’ सैयद मंसूर हुसैन ने कहा, ‘सभी ने भारत मां की सरजमीं पर आकर सजदा किया। भारत सरकार का बहुत धन्यवाद। मैं भारत से प्यार करता हूं।’

ईरान ने एयरस्पेस खोला, 1000 भारतीयों को निकालेगा ईरान ने एयरस्पेस पर लगी पाबंदी को हटाकर भारत के करीब 1000 नागरिकों को निकालने की इजाजत दी है। इनमें से ज्यादातर छात्र हैं, जिन्हें ईरान की राजधानी से तेहरान से माशहद लाया गया था। अब इन्हें तीन चार्टर फ्लाइट्स के जरिए भारत लाया जाएगा। ये फ्लाइट्स ईरानी एयरलाइन माहान चलाएगी।

भारत सरकार की ओर से ऑपरेशन सिंधु के तहत इनकी व्यवस्था की गई है। ईरानी दूतावास में मिशन के उप प्रमुख मोहम्मद जवाद हुसैनी ने बताया कि जरूरत पड़ी तो आने वाले दिनों में और फ्लाइट्स चलाई जा सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रूसी तेल खरीद पर केंद्र पर भड़की कांग्रेस

नई दिल्ली, 07 मार्च 2026 । रूस से कच्चा...

धुरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज: डबल रोल में रणवीर सिंह का दमदार अंदाज

नई दिल्ली, एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म Dhurandhar 2...

अहमदाबाद की पिच सेमीफाइनल की तरह बैटिंग फ्रेंडली होगी

नई दिल्ली, वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले से पहले अहमदाबाद...

भारत-न्यूजीलैंड जहां साउथ अफ्रीका से हारे, वहीं वर्ल्डकप फाइनल खेलेंगे

नई दिल्ली, आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला अब बेहद दिलचस्प...