प्रज्ञानंदा FIDE लाइव चेस रेटिंग में गुकेश से आगे

Date:

नई दिल्ली, चेस ग्रैंड मास्टर रमेश बाबू प्रज्ञानंदा FIDE लाइव चेस रेटिंग में टॉप-5 में पहुंच गए हैं। उन्होंने वर्ल्ड चैंपियन भारतीय ग्रैंड मास्टर डी गुकेश से आगे निकल गए हैं। गुकेश छठे स्थान पर हैं। प्रज्ञानंदा का लाइव चेस रेटिंग 2777.2 तक पहुंच गया, जो गुकेश के 2776.6 से थोड़ा आगे है।

प्रज्ञानंदा इस समय उज्बेकिस्तान शतरंज महासंघ की ओर से आयोजित प्रतिष्ठित उजचेस कप मास्टर्स में हिस्सा ले रहे हैं। पहले राउंड में ड्रॉ के बाद,प्रज्ञानंदा ने दूसरे राउंड में शानदार वापसी की और उज्बेकिस्तान के शम्सिद्दीन वोखिदोव को सफेद मोहरों से हराया। वह वर्तमान में 1.5 अंकों के साथ टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से टॉप पर हैं।

FIDE लाइव चेस रेटिंग में टॉप-10 में तीन भारतीय FIDE लाइव चेस रेटिंग में टॉप-10 में तीन भारतीय रह गए हैं। इससे पहले पिछली बार जारी रेटिंग में टॉप-10 में चार भारतीय थे। जिनमें प्रज्ञानंदा, गुकेश, अर्जुन और अरविंद चितंबरम शामिल थे। अरविंद ने आर्मेनिया में आयोजित 6वें स्टीफन अवाग्यान मेमोरियल में खिताब जीता था।

20 जून को जारी रेटिंग में अर्जुन और अरविंद चिंतबरम को नुकसान हुआ है। अर्जुन तीसरे से चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनका रेटिंग 2780.7 रह गया है। वहीं, अरविंद चितंबरम टॉप-10 से बाहर हो कर 15 पर पहुंच गए हैं। उन्हें 5 स्थान का नुकसान हुआ है। उनका रेटिंग 2741.3 हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related