समाज के प्रतिभाशाली युवाओं को आगे बढ़ने के लिए हर प्रकार की मदद की जायेगी – डॉ सुरेश नांदल

Date:

*नई दिल्ली में होगा यूपीएससी टॉपर्स का सम्मान समारोह
* सूरजमल स्मारक शिक्षा संस्था, जनकपुरी 21 जून को करेगी

नई दिल्ली । 19 जून 25 । प्रशासनिक सेवाओं में चयनित समाज के प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों को सम्मानित करने के लिए सूरजमल स्मारक शिक्षा संस्था की ओर से 21 जून को एक भव्य प्रोत्साहन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन जनकपुरी स्थित महाराजा सूरजमल संस्थान के सभागार में होगा, जहां देश के विभिन्न हिस्सों—विशेषकर दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों से चयनित युवाओं को सम्मानित किया जाएगा।
इस समारोह के मुख्य अतिथि संस्था के वरिष्ठ आजीवन सदस्य मास्टर धनी राम होंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कई प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहेंगे, जिनमें पूर्व प्रवर्तन निदेशक और ग्रामीण युवा केंद्र के अध्यक्ष श्री करनल सिंह (आईपीएस), उपराज्यपाल दिल्ली के सचिव सुरेन्द्र सिंह (आईएएस), भारत सरकार के कस्टम्स व जीएसटी विभाग में ज्वाइंट कमिश्नर सचिन अहलावत (आईआरएस), तथा एआईसीटीई के पूर्व उपाध्यक्ष प्रो. एम.पी. पूनिया प्रमुख हैं।


संस्थान की प्रचार प्रसार समिति के चेयरमैन डॉ. सुरेश नांदल ने बताया कि यह समारोह संस्था की वर्षों पुरानी परंपरा का हिस्सा है, जिसमें समाज के प्रतिभाशाली युवाओं को न केवल सम्मानित किया जाता है, बल्कि आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी किया जाता है। उन्होंने बताया कि सूरजमल शिक्षा संस्थान प्री व मेन परीक्षा पास छात्र को कुछ आर्थिक सहायता भी प्रदान कर रहा है l ग्रामीण युवा केंद्र द्वारा राजेन्द्र नगर स्थित केंद्र में यूपीएससी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों की निशुल्क आवास की सुविधा एवं उनके लिए देश के प्रतिष्ठित व सेवानिवृत्त अधिकारी साक्षात्कार की निशुल् guidance उपलब्ध कराने में मदद की जाती हैं।
समारोह का उद्देश्य समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और योग्य प्रतिभाओं को मार्गदर्शन व सम्मान देकर प्रशासनिक सेवाओं में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related