मोदी ने भारत की छवि को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने का काम किया है — योगेन्द्र चंदोलिया

Date:

  • भाजपा की सरकार बनते ही अब दिल्लीवालों को 10 लाख रुपये मुफ्त स्वास्थ्य लाभ मिलना शुरु हो गया है

नई दिल्ली,। 17 जून 2025 । दिल्ली भाजपा के महामंत्री एवं उत्तर पश्चिम दिल्ली से सांसद योगेन्द्र चंदोलिया ने आज एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए मोदी सरकार के सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 साल पूरे होने पर और रेखा गुप्ता सरकार के 100 दिन पूरे होने पर किए गए कार्यों और आगामी विकास कार्यों की रुप रेखा की जानकारी दी। इस मौके पर दिल्ली के उप महापौर जय भगवान यादव, जिला अध्यक्ष विनोद सहरावत एवं रामचन्द्र चावरिया एवं प्रदेश प्रवक्ता शुभेन्दू शेखर अवस्थी उपस्थित थे।

योगेन्द्र चंदोलिया ने कहा कि भारत की छवि को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है और उसका उदाहरण है कि जब यूक्रेन और रुस की लड़ाई में भारत के बच्चे जो वहां मेडिकल की पढाई पढ़ने के लिए गए थे, वे सुरक्षित वापस आए। उन्होंने कहा कि भारत 2013 में जब सरदार मनमोहन सिंह की सरकार थी तो अर्थव्यवस्था 10वें स्थान पर थी लेकिन आज वहीं अर्थव्यस्था 4वां स्थान पर हैं।


चंदोलिया ने कहा कि 80 करोड़ से ज्यादा गरीब लोगों को मुफ्त में अनाज देने का काम कर रहे हैं और साथ ही स्वास्थ्य में 5 लाख रुपये का मुफ्त इलाज देने का काम पूरे देश में किया। पहले इस लिस्ट में दिल्ली शामिल नहीं था लेकिन दिल्लीवालों ने सरकार बदली और आज दिल्ली को भी इस योजना का लाभ मिल रहा है। इतना ही नहीं रेखा गुप्ता जी की सरकार ने इस राशि को 10 लाख रुपये कर दिया है ताकि दिल्ली के बुजुर्गों को बिमारी के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़े।

भाजपा सांसद ने कहा कि आज देश भर में सड़कों का जाल बिछा हुआ है लेकिन दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार ने पिछले 11 सालों में सड़कों को जर्जर कर दिया। भाजपा की सरकार दिल्ली में बने सिर्फ 100 दिन हो गए हैं लेकिन इन 100 दिनों में सड़के चमकनी शुरु हो गई है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ लोगों को पक्के मकान देने का काम किया। स्वनिधि योजना के तहत रेहड़ी पटरी वालों को 10000 रुपये तक का लोन देने का काम किया है। किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड देकर उन्हें 6000 रुपये का आर्थिक लाभ देने का काम किया। जिससे वे बीज से लेकर अन्य समाग्री खरीदते हैं।

चंदोलिया ने कहा कि दिल्ली की परिवहन व्यवस्था को अरविंद केजरीवाल ने बदहाल कर दिया था। हर दिन या तो बसों में आग लगने की खबर या बीच सड़क पर बसें खराब होने की घटना सामने आती थी लेकिन सिर्फ 100 दिन की भाजपा सरकार में आज सड़कों पर 500 से अधिक नई बसें भी सरपट दौड़ रही है।

उन्होंने कहा कि उपेक्षित हुई यमुना नदी को लेकर पिछली सरकार ने सिर्फ वायदें किए और यमुना सफाई के वायदों को झूठा साबित करने के लिए जब प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने यमुना में डूबकी लगाई तो आप सबने देखा कि कैसे वह कई दिनों तक बीमार हो गए। लेकिन आज यमुना सफाई को लेकर श्रीमती रेखा गुप्ता जी की सरकार लगातार काम कर रही है और अब यमुना फ्रंट बनाने के साथ ही रेवेन्यू में भी बढ़ोत्तरी होगी।

दिल्ली भाजपा महामंत्री ने कहा कि पानी के लिए लगातार दिल्लीवाले मेहनत करते रहे लेकिन आज भाजपा सरकार की दूरगामी सोच ने टैंकर माफियाओं को खत्म कर अब ट्रैकिंग सिस्टम के माध्यम से दिल्ली के जिस इलाके में पानी की कमी है, वहां टैंकर को भेजा जा रहा है। उसकी कमर्शियल प्रयोग पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के बुजुर्गों के लिए चाहे कांग्रेस की सरकार हो या फिर आम आदमी पार्टी की किसी ने कुछ नहीं किया और आज रेखा गुप्ता की सरकार ने बुजुर्गों का पूरा ध्यान रखा है।

योगेन्द्र चंदोलिया ने कहा कि आज दिल्ली वालों के लिए बड़ी सौगात की बात है कि आज उन्हें उन सभी मोहल्ला क्लीनिकों से छूटकारा मिल गई है, जिनमें कभी आवार पशु घूमते थे, एक मोबाइल नंबर पर हजारों पर्चियां काटी जाती थी और डॉक्टर नदारद रहते थे लेकिन आज 33 आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन करके रेखा गुप्ता की सरकार ने दिल्लीवालों को स्वास्थ्य क्षेत्र में सौगात देने का काम किया है। इसके साथ ही 17 जन औषधी केन्द्रो का भी उद्धाटन किया गया है जिसमें सस्ती दवाईयां दिल्लीवालों को मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एमसीडी आयुक्त संजीव खिरवार ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की

 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा...

एमसीडी ने अनधिकृत निर्माण और खतरनाक भवनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

नई दिल्ली, 15 सितंबर, 2026 दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने...

भारत-अफगानिस्तान T20 की शुरुआत में गूंजा ‘वंदे मातरम्

नई दिल्ली, भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टी20...