वर्ल्ड नंबर-1 सबालेंका पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में

Date:

नई दिल्ली। वर्ल्ड नंबर-1 आर्यना सबालेंका फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने गुरुवार को खेले गए विमेंस सिगल्स के सेमीफाइनल मुकाबले में चार बार की चैंपियन इगा स्वियातेक को 7‑6(1), 4‑6, 6‑0 हराया।

सबालेंका पहली बार इस ग्रैंड स्लैम के खिताबी मुकाबले में पहुंची हैं। वहीं, उनका कुल छठा ग्रैंड स्लैम फाइनल है। फाइनल में सबालेंका का सामना वर्ल्ड नंबर-2 अमेरिकी खिलाड़ी कोको गॉफ से होगा। ये दोनों खिलाड़ी पहली बार किसी विमेंस ग्रैंड स्लैम फाइनल में एक-दूसरे से भिड़ेंगी।

गौफ ने बॉइसन को हराया कोको गौफ ने फ्रेंच वाइल्ड कार्ड लोइस बॉइसन को 6-1, 6-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। गौफ भी पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंची हैं। 21 साल की अमेरिकी खिलाड़ी US ओपन (2023) के बाद से दूसरा ग्रैंड स्लैम फाइनल खेलेंगी।

सबालेंका ने क्वार्टर फाइनल में झेंग को हराया था सबालेंका ने मंगलवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पेरिस ओलिंपिक चैंपियन किनवेन झेंग को 7-6(3), 6-3 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची थीं। चार बार की फ्रेंच ओपन विजेता इगा स्वियातेक ने यूक्रेन की एलीना स्वितोलिना को 6-1, 7-5 से हराया था।

मेंस सिगल्स के सेमीफाइनल आज मेंस सिगल्स के सेमीफाइनल मुकाबले आज रात में खेले जाएंगे। पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन कार्लोस अल्काराज का सामना इटली के लोरेंजो मुसेटी से होगा। वहीं, दूसरे मैच में 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच का सामना वर्ल्ड नंबर-1 जैनिक सिनर सो होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related