कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ से फैंस हुए निराश

Date:

नई दिल्ली। ,5 जून, 2025 । कमल हासन और मणिरत्नम की फिल्म ‘ठग लाइफ’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर फैंस में काफी उत्साह था क्योंकि ये दोनों दिग्गज 36 साल बाद एक साथ लौटे हैं। मणिरत्नम की पिछली हिट ‘नायकन’ के बाद यह उनकी साथ की नई फिल्म है।

फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर रिव्यूज आने शुरू हो गए हैं। प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर कई यूजर्स ने अपनी राय दी है। हालांकि, एक्स पर अधिकांश रिव्यू पढ़ने के बाद यह कहा जा सकता है कि लोगों को फिल्म पसंद नहीं आई।

यूजर्स ने फिल्म की स्क्रिप्ट कमजोर बताया एक यूजर ने लिखा, “यूके प्रीमियर देखे हुए एक घंटा हो गया है। फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत कमजोर है, किरदारों में गहराई नहीं है, किसी भी मुख्य कैरेक्टर से भावनात्मक जुड़ाव महसूस नहीं हुआ, म्यूजिक भी औसत था। इससे अच्छा तो घर पर सो जाता।”

फिल्म को इमोशन-लेस बताते हुए एक यूजर ने लिखा, “ये फिल्म एक इमोशन-लेस, पुरानी स्टाइल की गैंगस्टर ड्रामा है, जिसे कमजोर म्यूजिक और भी बदतर बना देता है।” वहीं, एक फैन ने लिखा: “ना कोई इमोशन है, ना रिवेंज और धोखे की कहानी को सही से लिखा गया है। सिर्फ म्यूजिक और दो एक्शन सीन ही अच्छे लगे।” एक और यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “बहुत बड़ी निराशा! पूरी फिल्म बैठकर देखना भी मुश्किल था।”

कुछ कमियां बताते हुए कमल हासन की परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए एक यूजर ने कहा, “ठग लाइफ’ में दम था, लेकिन फिल्म खिंचती चली गई। कमल हासन की परफॉर्मेंस जबरदस्त है, लेकिन उनके लगातार मोनोलॉग्स थका देते हैं। सिम्बु ने अच्छा काम किया है, लेकिन दूसरी हाफ इतनी स्लो और बोरिंग है कि वो भी बचा नहीं सके। मणिरत्नम की खास बात? कहीं नजर नहीं आई।”

एक और यूजर ने ट्वीट किया, “ठग लाइफ’ का दूसरी हाफ बहुत खराब है। हैरानी की बात है कि मणिरत्नम की फिल्म में इतना ज्यादा बोलना! सिलंबरासन और ड्रामा तो प्री-क्लाइमैक्स तक कहीं नहीं है। दूसरी हाफ में बस क्लाइमैक्स ही थोड़ा अच्छा है। दुख होता है जब आपका फेवरेट डायरेक्टर इतनी औसत फिल्म बनाए”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related