बुमराह ने 5 साल बाद ओवर में 20 रन दिए

Date:

   नई दिल्ली , IPL के क्वालिफायर-2 में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ टीम ने 3 जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ फाइनल खेलना भी कन्फर्म कर लिया। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने छक्का लगाकर टीम को जिताया।

मुंबई को 200 से ज्यादा रन का स्कोर डिफेंड करते हुए IPL में पहली हार मिली। जसप्रीत बुमराह ने 5 साल बाद 1 ओवर में 20 रन खर्च किए। रोहित शर्मा को जीवनदान मिला, वहीं रीस टॉप्ली ने पीछे की ओर भागते हुए बेहतरीन कैच पकड़ा।

IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगे IPL के 18वें सीजन में अब तक 1271 छक्के लग गए। यह किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगने का रिकॉर्ड है। इससे पहले 2024 में 1260 छक्के लगे थे। 18वें सीजन में अब भी एक मैच होना बाकी है।

200+ डिफेंड करते हुए पहली बार हारी MI मुंबई इंडियंस को 200 या उससे ज्यादा रन स्कोर डिफेंड करते हुए पहली बार हार मिली। टीम ने 18 सीजन में 20 बार पहले बैटिंग करते हुए 200+ रन बनाए। रविवार से पहले टीम को 19 बार जीत मिली थी, लेकिन पंजाब ने उनका यह रिकॉर्ड तोड़ दिया और 19 ओवर में ही 207 रन बना दिए।

  • पंजाब किंग्स ने IPL प्लेऑफ का सबसे बड़ा चेज किया। टीम ने मुंबई के खिलाफ 19 ओवर में 207 रन बना दिए।
  • पंजाब ने IPL में 8वीं बार 200+ रन का टारगेट चेज किया। यह IPL में किसी टीम से सबसे ज्यादा बार 200 रन चेज करने का रिकॉर्ड है।
  • IPL के 18वें सीजन में 9वीं बार 200+ रन का टारगेट चेज हुआ। यह एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 200+ चेज का रिकॉर्ड रहा।
  • पंजाब किंग्स को IPL के प्लेऑफ स्टेज में दूसरी ही जीत मिली। टीम 4 मुकाबले हार चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ से फैंस हुए निराश

नई दिल्ली। ,5 जून, 2025 । कमल हासन और...

राफेल फाइटर जेट की बॉडी भारत में बनेगी

नई दिल्ली। ,5 जून, 2025। राफेल फाइटर जेट की...

थरूर ने कहा- देशहित में काम करना पार्टी विरोधी नहीं

नई दिल्ली। ,5 जून, 2025 । भारत सरकार के...

TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने बीजद नेता से शादी की

नई दिल्ली। ,5 जून, 2025 । तृणमूल कांग्रेस की...