नई दिल्ली,। 25 मई 25 । आईपी यूनिवर्सिटी के बी. टेक(बायोटेक्नोलॉजी) प्रोग्राम, कोड 130, की काउंसलिंग ऑफलाइन मोड में द्वारका कैंपस में 4 जून से शुरू हो रही है।
4 जून को आरक्षित श्रेणी – अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग, डिफेंस, आर्थिक पिछड़ा वर्ग एवं अन्य पिछड़ा वर्ग – के
इस प्रोग्राम के लिए आयोजित सीईटी के सभी उतीर्ण आवेदकों के दाख़िले से संबद्ध दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
दस्तावेज सत्यापन के उपरांत सीईटी के रैंक एवं श्रेणी के अनुसार सीटों का आवंटन किया जाएगा।
5 जून को इस प्रोग्राम के लिए आयोजित सीईटी में 200 रैंक तक के सामान्य श्रेणी के आवेदकों के दाख़िले से संबद्ध दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
दस्तावेज सत्यापन के बाद रैंक के अनुसार सीटों का आवंटन किया जाएगा।
आवेदक को यूनिवर्सिटी कुलसचिव के नाम से निर्गत 1,89,500 रुपये का बैंक ड्राफ्ट भी काउंसलिंग के दिन लाना है। इसके अलावा चार पासपोर्ट आकार के फोटो, सीईटी रैंक कार्ड, सीईटी एडमिट कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, इत्यादि भी साथ लाना है।
यह प्रोग्राम यूनिवर्सिटी के द्वारका कैंपस स्थित यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ़ बायोटेक्नोलॉजी में उपलब्ध है और कुल सीटें 60 हैं।
इस काउंसलिंग के बारे में विस्तृत विवरण यूनिवर्सिटी की दोनों वेबसाइट www.ipu.ac.in और www.ipu.admissions.nic.in पर उपलब्ध है ।
