ऑपरेशन सिंदूर की तुलना एक फिल्म से करके सांसद संजय सिंह ने हर भारतीय को शर्मसार किया है — वीरेन्द्र सचदेवा

Date:

  नई  दिल्ली 24 मई – ये वैसा ही है जैसा 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग कर खुद अरविंद केजरीवाल ने किया था

सारा देश समझ रहा है कि ये लोग वही बोल रहे है जिसकी स्क्रिप्ट पाकिस्तान के जनरल मुनीर की टीम लिखती है

नई दिल्ली 23 मई 25 I दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि यह अत्यंत खेदपूर्ण है कि आम आदमी पार्टी एवं शिव सेना उद्धव जैसे राजनीतिक दल अपने कांग्रेसी नेतृत्व के इशारे पर आप्रेशन सिंदूर जो आतंकवाद पर एक निर्णायक हमला है को लेकर झूठ एवं भ्रम फैला कर देश का वातावरण खराब करने में लगे हैं।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की अपने 11 साल के शासन में प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने बार बार स्थापित किया है की वह आतंकवाद एवं अलगाववाद को कुचलने के लिए काम कर रहे हैं और उनके शासन में देश में आतंकवाद की घटनाओं पर काबू किया गया है।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि गत माह पहलगाम में आतंकवादी एक दुखद घटना करने में कामयाब हुए पर जहां मोदी सरकार एवं देश के 140 करोड़ भारतीय आतंकवादियों और उनके पाकिस्तानी आकाओं पर हमला कर उन्हे खत्म करने में लगी है वहीं कुछ विपक्षी राजनीतिक दल पाकिस्तान का मनोबल जिंदा रखने के लिए भारत सरकार पर आरोप प्रत्यारोप लगाने में लगे हैं।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की प्रधान मंत्री को सिंदूर का सौदागर कह कर और आप्रेशन सिंदूर की तुलना एक फिल्म से करके सांसद संजय सिंह ने हर भारतीय को शर्मसार किया है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है सारा देश समझ रहा है की सांसद संजय सिंह हों या उनके संजय राउत एवं पवन खेड़ा आदि जैसे राजनीतिक सहयोगी हर वो ब्यान दे रहे हैं जिसकी स्क्रिप्ट पाकिस्तान के जनरल मुनीर की टीम लिखती है।

सचदेवा ने कहा है भारत एक लोकतांत्रिक देश है जहां नेताओं में राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं पर जब देश की अस्मिता की बात आती है तो श्री शरद पवार से लेकर श्री शशि थरूर तक और श्री अखिलेश यादव से अससुददीन ओवैसी तक सब भारत सरकार के साथ खड़ें हैं पर खेद है की राहुल गांधी का कांग्रेस धड़ा, अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी एवं शिव सेना उद्धव देशवासियों को शर्मसार कर रही हैं।

सचदेवा ने कहा है कि आज प्रधान मंत्री के लिए सिंदूर के सौदागर जैसे शब्दों का प्रयोग कर संजय सिंह ने उसी तरह देश को शर्मसार किया है जैसा 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग कर खुद अरविंद केजरीवाल ने किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related