ऑपरेशन सिंदूर की सफलता भारत के स्वाभिमान और संप्रभुता का प्रतीक है-आशीष सूद

Date:

  • ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की कामयाबी और शूरवीरों के सम्मान में दिल्ली के जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र में आशीष सूद के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा।
  • डाबरी पुलिस स्टेशन से लेकर C 4-G, कादिमी मार्केट तक ‘शौर्य सम्मान यात्रा’ में उमड़ा राष्ट्रभक्त नागरिकों का जनसैलाब।

नई दिल्ली । 18 मई 25 । पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारतीय सेना को मिली जबरदस्त कामयाबी के बाद भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और कार्यकर्ता के साथ राष्ट्रभक्त नागरिक देश भर तिरंगा यात्रा निकालकर जवानों की वीरता को नमन कर रहे हैं। भारत के शूरवीरों के सम्मान में आज दिल्ली के गृहमंत्री आशीष सूद के नेतृत्व में दिल्ली के जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र के डाबरी पुलिस स्टेशन से लेकर कादिमी मार्केट (C 4G, ) तक भव्य तिरंगा यात्रा निकली गई। इस ‘शौर्य सम्मान यात्रा’ में जनकपुरी विधानसभा के राष्ट्रभक्त नागरिकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारतीय सेना के बहादुरी एवं पराक्रम के सम्मान में आशीष सूद के मार्गदर्शऩ और ‘राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक’ के बैनर तले निकाली गई तिरंगा यात्रा में जनकपुरी विधानसभा के कई आरडब्लूए, मंदिर समिति, गुरुद्वारा प्रबंधन, मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारी से लेकर सामाजिक संगठन से जुड़े नागरिक भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। हाथों में तिरंगा झंडा लेकर तिरंगा यात्रा में उमड़े जनसैलाब ने पूरे रास्ते भारत माता की जय का ऐसा जयघोष किया जिसकी गूंज जनकपुरी विधानसभा से लेकर पूरी दिल्ली तक में सुनाई देने लगी। ‘शौर्य सम्मान यात्रा’ में जनकपुरी विधानसभा के सैकड़ों राष्ट्रभक्तों ने शामिल होकर पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना के पराक्रम के प्रति अपने अपने तरीके से आभार प्रकट किया।
भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा के समाप्न के बाद दिल्ली के गृहमंत्री आशीष सूद ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारतीय सेना ने अपने बहादुरी और पराक्रम से पाकिस्तान को चारो खाने चित कर दिया है। आज देश ही नहीं पूरी दुनिया के लोग भी जानते हैं कि पाकिस्तान के महाबलपुर, सरगोधा, रावलपिंडी से लेकर लाहौर तक प्रिसीजन के साथ, बिल्कुल सटीक कैलकुलेशन के साथ हमारी सेनाओं ने मिलकर दुश्मन की मिलिट्री एस्टेब्लिशमेंट के साथ ही उनके कई अहम सैन्य ठिकानों को हमेशा के लिए मिट्टी में मिला दिया है।

यह सफलता दृढ़ राजनीतिक इच्छा शक्ति रखने वाले हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन के चलते संभव हो सका है। भारतीय सेना ने देश के ऊपर हुए दुश्मन के हमलों का करारा जवाब देकर ऐसा बदला लिया है जिससे आतंकवाद के आकाओं की रूंह कांप गई है। आज हम सब तिरंगा यात्रा निकाल कर भारतीय सेना की ताकत को सेलिब्रेट कर रहे हैं।
इस ‘शौर्य सम्मान यात्रा’ का मुख्य उद्देश्य ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना को मिली कामयाबी को हर नागरिक तक पहुंचाना है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य न केवल ऑपरेशन सिंदूर का समर्थन करना है, बल्कि दिल्ली और देश के युवाओं और आम नागरिकों में देशभक्ति, अनुशासन और सशस्त्र बलों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है।
सूद ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर भारत के स्वाभिमान और संप्रभुता का प्रतीक है। हमारे वीर जवान जिस निष्ठा और पराक्रम से देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं, वह हर नागरिक के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत है। यह यात्रा’ उन वीर जवानो को हमारी तरफ से नमन है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा आतंकवाद के खिलाफ भारत की निर्णायक नीति और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का उत्सव है, जिसने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एक नया कीर्तिमान गढ़ा है। ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ भारत की मजबूत प्रतिक्रिया के साथ ही राष्ट्र की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
आशीष सूद ने कहा कि यह यात्रा हमारे उन वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान के प्रति एक सामूहिक श्रद्धांजलि है, जो राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सब कुछ समर्पित कर देते हैं। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का जो संकल्प लिया है। हमारे शूरवीरों ने देश की अखंडता की रक्षा करने का जो संकल्प दोहराया है हमारी सरकार उस नीति का समर्थन करती है और तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्र की सुरक्षा में एकजुटता का संदेश देना चाहती है।
देश की सुरक्षा किसी एक राज्य या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों की साझी जिम्मेदारी है। हम प्रधानमंत्री को दिल से धन्यवाद देने के साथ भारतीय सेना की वीरता को नमन करते है। जिस तरह से हमारी सेनाएं दिन-रात देश की रक्षा कर रही है और आतंकवाद व दुश्मनों को करारा जवाब दे रही है, वह दिल्लीवालों के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related