‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर भाजपा ने निकाली विजय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा माहौल

Date:

नई दिल्ली, 14 मई 2025 — भारत सरकार द्वारा हाल ही में सफलतापूर्वक अंजाम दिए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की ऐतिहासिक सफलता का जश्न देशभर में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को राजधानी सहित कई राज्यों में विजय तिरंगा यात्राएं निकालीं। इन यात्राओं के जरिए भारतीय सेना के साहस, रणनीतिक क्षमता और सरकार की निर्णायक नेतृत्व क्षमता को सलाम किया गया।

इस दौरान CM योगी ने कहा,‘हमारी तीनों सेनाओं के जवानों ने जिस तरह से पाकिस्तान को जवाब दिया, पूरे विश्व ने उनके साहस का लोहा माना है। उन्होंने ये साबित कर दिया है कि अगर कोई भारत को छेड़ेगा तो हम उसे छोड़ेंगे नही।’

23 मई तक चलने वाली 10 दिवसीय तिरंगा यात्रा की शुरुआत मंगलवार को की गई थी। इस दौरान दिल्ली में कर्तव्य पथ पर यात्रा निकाली गई। इसमें दिल्ली CM रेखा गुप्ता, भाजपा नेता तरूण चुघ और राज्य सरकार के सभी मंत्री शामिल हुए।

इसके साथ ही देश के कई राज्यों में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। पंचकुला में हरियाणा के CM नवाब सिंह सैनी और गुजरात के अहमदाबाद में CM भूपेंद्र पटेल, गोवा में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने यात्रा का नेतृत्व किया।

यात्रा का उद्देश्य ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाना

भाजपा की तिरंगा यात्रा का उद्देश्य ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाना और आतंकवाद के खिलाफ देश की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करना है। संबित पात्रा, विनोद तावड़े और तरुण चुघ सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं को इस यात्रा के समन्वय का काम सौंपा गया है। पार्टी के शीर्ष नेता, केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री राज्यों में रैलियों का नेतृत्व करेंगे।

भाजपा का कहना है कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से वे न केवल ऑपरेशन की सफलता को जन-जन तक पहुंचाना चाहती है, बल्कि देशवासियों में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को भी जगाना चाहती है। पार्टी ने सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों से इस यात्रा में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। यह यात्रा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित की जाएगी, जिसमें सैन्य बलों के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम भी शामिल होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related