रणवीर सिंह पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप

Date:

नई दिल्ली, 01 दिसंबर 2025 । गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के समापन समारोह में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की एक प्रस्तुति अब बड़े विवाद का रूप ले चुकी है। सोशल मीडिया पर उन्हें धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोपों का सामना करना पड़ रहा है। उनकी हरकतों को लेकर जहां लोगों का गुस्सा बढ़ रहा है, वहीं सांस्कृतिक संगठनों ने भी इसे बेहद असंवेदनशील करार देते हुए आपत्ति जताई है।

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह हाल ही में IFFA (इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया) का हिस्सा बने थे। इस दौरान मंच पर एक्टर ने फिल्म कांतारा में दिखाई गईं चावुंडी (चामुंडा) देवी का मजाक बनाया, जिससे उन पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप लग रहे हैं।

फिल्म फेस्टिवल में रणवीर सिंह ने फिल्म के डायरेक्टर और एक्टर ऋषभ शेट्टी से कहा, ‘ऋषभ मैंने इसे (कांतारा) थिएटर में देखा था। वो एक आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस थी, खासकर जब फीमेल घोस्ट (भूत) आपके शरीर में आती है। वो परफॉर्मेंस, वो एक शॉट आउटस्टैंडिंग था।’

आगे रणवीर सिंह ने कहा, ‘क्या आपने कांतारा देखी है। जब वो शॉट आता है’। आगे रणवीर सिंह ने खुद उस कैरेक्टर की मिमिक्री करते हुए मजाक उड़ाया।

आगे रणवीर ने कहा, ‘क्या यहां कोई है, जो मुझे कांतारा 3 में देखना चाहता है, वो इस आदमी से कहे।’

फिल्म फेस्टिवल से रणवीर सिंह का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वो मंच से उतरने के बाद भी ऋषभ शेट्टी के सामने चावुंडी देवी की मिमिक्री करते दिखे हैं, हालांकि ऋषभ शेट्टी लगातार इशारा कर उन्हें रोकते नजर आए हैं।

फिल्म फेस्टिवल से रणवीर सिंह का वीडियो सामने आने के बाद लोग उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, रणवीर सिंह ने वाकई चावुंडी माता को भूत कहा है। मजाकिया अंदाज में मिमिक्री की है। वो धुरंधर के लिए मुश्किल खड़ी करने के लिए काफी कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

यह घटना उन कई मुद्दों में एक है, जब सार्वजनिक हस्तियों ने अनजाने में किसी समुदाय की आस्था पर चोट पहुंचाई हो।
भारत जैसे विविध देश में, जहां हर परंपरा का अलग सम्मान और महत्व है, कलाकारों को ज्यादा सतर्क होकर प्रदर्शन करना चाहिए।
सिर्फ मनोरंजन की मंशा कभी-कभी गंभीर भावनात्मक चोट का कारण बन सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related