दिल्ली में तेजी से पर्यटन का परिदृश्य बदलने से विश्व में अलग पहचान बन रही है – कपिल मिश्रा

Date:

  •  राजधानी दिल्ली में फिटनेस और पर्यटन का उत्सव विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर आयोजित हुई 16वाँ चैंपियन रन
  • गांधी दर्शन, राजघाट पर कपिल मिश्रा ने की चैंपियन रन का शुभारंभ और पुरस्कार वितरण

नई दिल्ली, 27 सितम्बर 2025 । राजधानी दिल्ली में हेल्थ फिटनेस ट्रस्ट द्वारा विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर आयोजित 16वीं चैंपियन रन में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ‘हम फिट तो इंडिया फिट’ के संदेश के साथ चैंपियन रन के माध्यम से देशवासियों में फिटनेस के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

इस चैंपियन रन का शुभारंभ दिल्ली सरकार के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा द्वारा ध्वज दिखाकर (Flag Off) किया गया। साथ ही रन पूरी होने के बाद विजेताओं को सम्मानित करने हेतु पुरस्कार वितरण समारोह (Award Ceremony) का आयोजन भी मंत्री द्वारा किया गया।

इस आयोजन में दिल्ली पर्यटन विभाग के अलावा
गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति, लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया भी साझेदार रहे।
कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल की विशेष उपस्थिति भी देखने को मिली।

इस पूरे आयोजन का समन्वयन एशियन मैराथन चैंपियन डॉ. सुनीता गोदारा द्वारा किया गया, जो वर्षों से देशभर में फिटनेस और स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों की अगुवाई करती रही हैं। यह आयोजन का मकसद ना केवल स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देना था बल्कि पर्यटन और सतत विकास के महत्व को भी रेखांकित करना रहा। प्रतिभागियों ने रन में भाग लेकर “हम फिट तो इंडिया फिट” का संदेश साझा किया और जिम्मेदार पर्यटन की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।

पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने इस मौके पर कहा कि आज वर्ल्ड टूरिज़्म डे है। ऐसे में आज के कार्यक्रम के लिए विजय गोयल , सुनीता गोदारा , मधुकर पाण्डेय का वर्ल्ड टूरिज़्म डे पर धन्यवाद करता हूँ कि उन्होंने हेल्थ फिटनेस ट्रस्ट के जरिए यह आयोजन किया। दिल्ली में पर्यटन का परिदृश्य बहुत तेजी से बदल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का विज़न है कि दिल्ली को टूरिज़्म हब बनाया जाए। दिल्ली को कई आधुनिक पर्यटन स्थल भी मिले हैं जैसे प्रधानमंत्री संग्रहालय, कर्तव्य पथ और वार मेमोरियल आदि। दिल्ली सिर्फ ट्रांज़िट हब न रहे, बल्कि पर्यटक यहाँ रुकें और दिल्ली को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान मिले, इसके लिए तमाम फैसले लिए जा रहे हैं। वर्ल्ड टूरिज़्म डे के अवसर पर मैं दिल्ली वासियों और देशवासियों को हार्दिक बधाई देता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related