दिल्लीवासी इस स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली की बहन बेटियों बहुओं को घूरती आंखों से मुक्त करवाने का संकल्प लें — वीरेन्द्र सचदेवा

Date:

नई दिल्ली। 15 अगस्त 25 । 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज दिल्ली भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने गणमान्य अतिथियों की उपस्थिती में ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर सांसद एवं पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी, संगठन महामंत्री पवन राणा, महामंत्री विष्णु मित्तल, उपाध्यक्ष एवं विधायक राजकुमार भाटिया एवं गजेन्द्र यादव, विधायक श्याम शर्मा, कार्यालय मंत्री बृजेश राय एवं अमित गुप्ता, मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर, मीडिया रिलेशन प्रमुख विक्रम मित्तल, महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋचा पांडे, युवा मोर्चा अध्यक्ष सागर त्यागी, पूर्व विधायक सुभाष सचदेवा एवं नितिन त्यागी आदि प्रमुख थे।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने अपने शुभकामना संदेश में देश एवं दिल्ली वासियों को शुभकामना देते हुए कहा की आज इस अवसर पर हम पहलगाम के शहीद भाईयों की स्मृति को सलाम करते हैं और भारतीय सेना को आप्रेशन सिंदूर की सफलता से भारत का गौरव लौटाने के लिए बधाई दी।

सचदेवा ने कहा की दिल्ली में 10 वर्ष के आराजक शासन के बाद आया आज का 79वां स्वतंत्रता दिवस दिल्ली वासियों के लिए विशेष हर्ष का दिन है और हम सब दिल्ली सरकार के साथ मिलकर दिल्ली को नया स्वरूप देने का संकल्प लेते हैं।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा स्वतंत्रता दिवस बड़े राष्ट्रीय ध्येय संकल्पों के साथ ही सामाजिक बुराईयों से मुक्ति का संकल्प लेने का भी दिन है।

उन्होने कहा है यह खेद का विषय है की स्वतंत्र भारत के 79 वर्ष बाद महिलाओं से छेड़छाड़ जैसी समाजिक बुराई हमे शर्मसार करती हो

सचदेवा ने दिल्ली वासियों से अपील की है कि इस स्वतंत्रता दिवस आईये हम दिल्ली की बहन बेटियों बहुओं को घूरती आंखों से मुक्त करवाने का संकल्प लें ताकि वह भी खुल कर अपना जीवन जी सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related