सौरभ भारद्वाज यह भी बतायें की जलभराव में डूबने से मरे 40 लोगों के दोषी नेताओं एवं अधिकारियों पर कोई कार्यवाई क्यों नही की — वीरेन्द्र सचदेवा

Date:

नई दिल्ली 30 जुलाई 25 । दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि चुनावी हार से बौखलाए दिल्ली आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज इस वर्ष दिल्ली में मानसून पूर्व नालों एवं सीवरों की सफाई एवं बारिश के दौरान होने वाले जलभराव की त्वरित निकासी की भाजपा सरकार द्वारा की गई व्यवस्था की सफलता से बौखला गए हैं और इस पर बेसिर पौर की ब्यानबाज़ी कर अपनी राजनीतिक खीझ दर्शा रहे हैं।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि नालों सीवर सफाई के आडिट की मांग करते हुए सौरभ भारद्वाज यह भी भूल गये की दिल्ली उच्च न्यायालय ने जो डी सिलटिंग आडिट का आदेश गत वर्ष 8 अप्रैल 2024 को दिया था वह उनकी अरविंद केजरीवाल सरकार के डी सिलटिंग घोटालों को लेकर 2018 दायर एक याचिका पर आया था और उस आदेश के अनुसार तत्कालीन अरविंद केजरीवाल सरकार को 30 जून 2024 तक उनके विभिन्न विभागों द्वारा डी सिलटिंग के दावों का थर्ड पार्टी आडिट करवा कर सार्वजनिक करने को कहा था जो अरविंद केजरीवाल सरकार ने कभी नही किया।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि दिल्ली वालों ने अपनी आंखों से अकेले गत वर्ष 2024 में लगभग 40 निर्दोष जाने जलभराव के कारण जाते देखीं और साथ देखा की केजरीवाल सरकार ने दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी डी सिलटिंग का थर्ड पार्टी आडिट नही कराया जो साफ दर्शाता है की केजरीवाल सरकार ने डी सिलटिंग के नाम पर दस साल घोटाला किया।

सौरभ भारद्वाज जो खुद केजरीवाल सरकार में मंत्री थे बतायें की क्यों उनकी सरकार ने 8 अप्रैल 2024 के दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी डी सिलटिंग का आडिट करवा कर क्यों 30 जून 2024 तक उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक नही की।
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि सौरभ भारद्वाज यह भी बतायें की उनकी सरकार ने अकेले 2024 में जलभराव में डूबने से मरे लोगों के दोषी नेताओं एवं अधिकारियों पर कोई कार्यवाई क्यों नही की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related