नई दिल्ली । 7 जुलाई 2025 । कालकाजी में सेन्ट्रल पार्क, कृष्णा मार्केट दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री कपिल मिश्रा एवं दक्षिणी दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी जी द्वारा सम्मिलित रूप से कालकाजी के विकास हेतु इन्द्रप्रस्थ गैस लिमिटेड द्वारा दिग गए सीएसआर राशि से 150 सोलर लाइटों और दो इलेक्ट्रिक रिक्शा का उद्घाटन किया गया।
माता चकेरी देवी फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस उद्घाटन समारोह के समारोह के मुख्य अतिथि मंत्री कपिल मिश्रा ने कालकाजी की निगम पार्षद योगिता सिंह के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह से कालकाजी का कार्य दिख रहा है, उन्हें अपने मंत्रालय के लिए योगिता सिंह जी से सीखा जाना चाहिए।
उन्होंने दिल्ली सरकार द्वारा किए गए कम समय में ज्यादा कामों की जानकारी भी उपस्थित जनों के साथ साझा किया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि कालकाजी के विकास के बहन योगिता सिंह जी निरंतर कुछ न कुछ योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करती रहती हैं। उनके कार्य को देख कर हमें ऊर्जा मिलती है।
उन्होंने कालकाजी विधानसभा के विकास हेतु केंद्र सरकार की सभी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।
कालकाजी की निगम पार्षद व सेन्ट्रल जोन के चेयरमैन योगिता सिंह ने पेट्रोलियम मंत्रालय और इन्द्रप्रस्थ गैस लिमिटेड का धन्यवाद करते हुए कहा कि कालकाजी को दिल्ली का सर्वश्रेष्ठ वार्ड बनाना उनकी प्राथमिकता है।
उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि सोलर लाईट से सरकार के बिजली बिल के भारी भरकम खर्च से थोड़ी राहत मिलेगी। तथा ई-रिक्शा द्वारा कालकाजी क्षेत्र की सफाई व्यवस्था दुरूस्त होगी।

समारोह में दिल्ली भाजपा के कार्यालय मंत्री बृजेश राय, दिल्ली नगर निगम मध्य क्षेत्र के उपायुक्त शाश्वत सौरभ, दिल्ली भाजपा जिलाध्यक्ष माया विष्ट, मंडल अध्यक्ष विनीता नवल सहित कालकाजी क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित जनों का धन्यवाद ज्ञापन कालकाजी की निगम पार्षद योगिता सिंह जी किया।
