IND vs ENG, पहला टेस्ट

Date:

नई दिल्ली । भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज आज से होगा। पहला मुकाबला हेडिंग्ले के लीड्स स्टेडियम में भारतीय टाइमिंग के अनुसार दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा। भारत ने यहां 7 मुकाबले खेले हैं। 2 में उसे जीत और 4 मुकाबलों में हार मिली है। जबकि 1 मैच ड्रॉ रहा है।

टीम ने आखिरी टेस्ट 2021 में खेला था, जिसमें उसे पारी और 76 रन से हार का सामना करना पड़ा था। पहले मुकाबले के साथ भारत और इंग्लैंड की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के 2025-27 साइकल में अपने-अपने अभियान का आगाज करेंगी। भारत WTC के पहले दो फाइनल में रनर-अप रहा था। 2021 में न्यूजीलैंड और 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने हराया था। वहीं इंग्लैंड ने अब तक एक भी फाइनल नहीं खेला है।

टीम इंडिया 25 साल के युवा कप्तान शुभमन गिल की लीडरशिप में उतरेगी। वहीं इंग्लैंड की कमान 34 साल के अनुभवी ऑलराउंडर बेन स्टोक्स संभाल रहे हैं।

टेस्ट में भारत पर हावी इंग्लैंड भारत ने अपना क्रिकेट सफर 1932 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेल कर ही शुरू किया। तब से अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 136 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इसमें 51 इंग्लैंड ने अपने नाम किए, जबकि 35 मैच टीम इंडिया ने जीतें। वहीं, 50 टेस्ट ड्रॉ रहें। भारत ने इंग्लैंड की सरजमीं पर 67 टेस्ट खेले। 9 ही मैच जीते, लेकिन टीम ने यहां 22 टेस्ट ड्रॉ भी कराए हैं। 36 मुकाबलों में इंग्लैंड को जीत मिली।

दोनों टीमों के बीच अब तक 36 टेस्ट सीरीज खेली गई हैं। 19 इंग्लैंड ने और 12 टीम इंडिया ने जीतीं। जबकि 5 ड्रॉ रहीं। 1932 से 2025 तक 94 साल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड में 19 टेस्ट सीरीज खेलीं। भारत ने 3 जीतीं, जबकि 2 ड्रॉ खेलीं। वहीं, 14 में टीम को हार का सामना करना पड़ा। भारत ने इंग्लैंड में आखिरी बार साल 2007 में टेस्ट सीरीज अपने नाम की थी। ये सीरीज राहुल द्रविड़ की कप्तानी में जीती गई थी।

यशश्वी-पंत टॉप बल्लेबाज

भारतीय टीम के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने पिछले एक साल में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 10 मैच में 40.52 की औसत से 770 रन बनाए हैं। उनके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के नाम है, जिन्होंने 10 मैच में 677 रन बनाए हैं। पंत ने एक शतक और 4 फिफ्टी भी लगाई है। फैंस की नजरें केएल राहुल और कप्तान शुभमन गिल पर होंगी।

इंग्लैंड टूर के लिए चुनी गई टीम में जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम के पेस अटैक को लीड करेंगे। उन्होंने पिछले 9 मैचों में 46 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनकी इकोनॉमी मात्र 2.84 रही है। बुमराह के अलावा टीम में मोहम्मद सिराज, आकाशदीप, प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह के नाम है। स्पिनर्स में कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा अहम साबित हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related