इस हफ्ते सोना ₹1,557 चढ़ा, चांदी ₹2,222 महंगी हुई

Date:

नई दिल्ली  19 अप्रैल 2025 – इस हफ्ते सोना-चांदी के दाम में तेजी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के डेटा के मुताबिक, हफ्तेभर में गोल्ड का दाम 1,557 रुपए बढ़ा है। पिछले हफ्ते के आखिरी दिन यानी शुक्रवार (11 अप्रैल) को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 93,353 रुपए था, जो अब 94,910 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। ये सोने का ऑल टाइम हाई भी है।

वहीं, चांदी की कीमत भी इस दौरान 2,222 रुपए बढ़ी है। 11 अप्रैल को एक किलो चांदी की कीमत 92,929 रुपए थी, जो बढ़कर 17 अप्रैल को 95,151 रुपए पर आ गई है। 28 मार्च को चांदी ने 1,00,934 रुपए ऑल टाइम हाई बनाया था।

सोने में तेजी के 3 कारण

  1. अमेरिका की टैरिफ पॉलिसी के कारण ट्रेड वॉर का खतरा बढ़ गया है। इससे इकोनॉमी के बढ़ने की रफ्तार धीमी हो सकती है। ग्लोबल मंदी की आशंका भी बढ गई है। ऐसे में लोग सोने में अपना निवेश बढ़ा रहे हैं। मंदी के समय सोने को सुरक्षित निवेश माना जाता है।
  2. डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने से सोने की कीमतों में तेजी आई है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब रुपया कमजोर होता है तो इसे इंपोर्ट करने में ज्यादा पैसे खर्च होते हैं। इस साल रुपए में लगभग 4% की गिरावट आई है, जिससे सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ गया है।
  3. शादियों का मौसम नजदीक आ रहा है, ऐसे में सोने के गहनों की मांग बढ़ रही है। मुंबई, दिल्ली और चेन्नई जैसे शहरों में ज्वेलर्स ने बताया कि ऊंची कीमतों के बावजूद बिक्री में तेजी है, क्योंकि लोग सोने को निवेश और समृद्धि के प्रतीक के रूप में देखते हैं।

4 महानगरों में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 89,600 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 97,730 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 89,450 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 97,580 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 89,450 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 97,580 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 89,450 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 97,580 रुपए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एमसीडी आयुक्त संजीव खिरवार ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की

 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा...

एमसीडी ने अनधिकृत निर्माण और खतरनाक भवनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

नई दिल्ली, 15 सितंबर, 2026 दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने...

भारत-अफगानिस्तान T20 की शुरुआत में गूंजा ‘वंदे मातरम्

नई दिल्ली, भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टी20...