इस हफ्ते सोना ₹2,613 महंगा होकर ₹84,699 के ऑलटाइम-हाई पर

Date:

नई दिल्ली,8 फरवरी। मौजूदा कारोबारी हफ्ते यानी सोमवार से शुक्रवार (3 जनवरी से 7 जनवरी) के दौरान सोना-चांदी के दाम में बड़ी बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार (31 जनवरी) को 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का दाम 82,086 रुपए था, जो अब 2,613 रुपए बढ़कर 84,699 रुपए पर पहुंच गया है।

इस दौरान एक किलो चांदी का दाम 1,858 रुपए बढ़कर 95,391 रुपए पर पहुंच गया है। पिछले शुक्रवार को ये 93,533 रुपए किलो पर थी। गोल्ड ने 7 फरवरी को 84,699 प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया। वहीं, चांदी 23 अक्टूबर 2024 को 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

1 जनवरी से अब तक सोना ₹8,116 और चांदी ₹9,087 महंगी हुई

इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,583 रुपए से 8,116 रुपए बढ़कर 84,699 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,055 रुपए प्रति किलो से 9,336 रुपए बढ़कर 95,391 रुपए पर पहुंच गया है।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,450 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 86,660 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 86,510 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 79,300 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 86,510 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 86,510 रुपए है।
  • भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,350 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 86,560 रुपए है।

2024 में गोल्ड ने 20% और सिल्वर ने 17% का रिटर्न दिया

बीते साल सोने का भाव 20.22% बढ़ा। वहीं, चांदी की कीमत में 17.19% की बढ़ोतरी हुई। 1 जनवरी 2024 को सोना 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 31 दिसंबर 2024 को 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं इस दौरान, एक किलो चांदी की कीमत 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86,017 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एमसीडी आयुक्त संजीव खिरवार ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की

 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा...

एमसीडी ने अनधिकृत निर्माण और खतरनाक भवनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

नई दिल्ली, 15 सितंबर, 2026 दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने...

भारत-अफगानिस्तान T20 की शुरुआत में गूंजा ‘वंदे मातरम्

नई दिल्ली, भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टी20...