सोना ऑलटाइम हाई पर, चांदी में गिरावट

Date:

नई दिल्ली,3 अप्रैल। सोने ने आज यानी 3 अप्रैल को ऑल टाइम हाई बनाया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 209 रुपए बढ़कर 91,205 रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इससे पहले सोना 90,996 रुपए पर था। वहीं 1 अप्रैल को सोने ने 91,115 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

हालांकि, चांदी के दाम में आज गिरावट है। एक किलो चांदी की कीमत 2,236 रुपए गिरकर 97,300 रुपए प्रति किलो पर आ गई है। इससे पहले चांदी का भाव 99,536 रुपए प्रति किलो पर था। वहीं 28 मार्च को चांदी ने 1,00,934 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 85,750 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 93,530 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 85,600 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 93,380 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 85,600 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 93,380 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 85,600 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 93,380 रुपए है।
  • भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 85,650 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 93,430 रुपए है।

इस साल अब तक 15,043 रुपए महंगा हो चुका है सोना इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 15,043 रुपए यानी 20% बढ़कर 91,205 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 11,283 रुपए यानी 13% बढ़कर 97,300 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पंजाब ने IPL प्लेऑफ का तीसरा लोएस्ट स्कोर बनाया

नई दिल्ली , IPL-18 के क्वालीफायर-1 में गुरुवार को...

बंगाल में मोदी बोले-पाकिस्तान समझ ले, 3 बार घुसकर मारा

नई दिल्ली  29 मई –  पीएम मोदी ने गुरुवार को...

अमेरिकी कोर्ट ने ट्रम्प के टैरिफ पर रोक लगाई

नई दिल्ली  29 मई – अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के टैरिफ को...

अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए ऋतिक-होम्बले फिल्म्स ने मिलाया हाथ

नई दिल्ली  29 मई – ऋतिक रोशन इन दिनों फिल्म 'वॉर 2'...