सोना ₹372 महंगा होकर ₹76,534 पर पहुंचा

Date:

नई दिल्ली,1 जनवरी। साल के पहले दिन यानी आज 1 जनवरी को सोने के दाम में बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 372 रुपए बढ़कर 76,534 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले सोने की कीमत 76,162 रुपए प्रति दस ग्राम थी।

हालांकि चांदी का भाव आज 117 रुपए गिरकर 85,900 रुपए पर आ गया है। कल चांदी 86,017 रुपए प्रति किलोग्राम थी। वहीं, 23 अक्टूबर को चांदी ने 99,151 रुपए और 30 अक्टूबर को सोने ने 79,681 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,650 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 78,150 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,500 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 78,000 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 71,500 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 78,000 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,500 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 78,000 रुपए है।
  • भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,550 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 78,050 रुपए है।

ब्याज दरों में कटौती से सोने पर दबाव करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार, हाल ही में अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट (0.25%) की कटौती की है। इस कटौती से बीते कुछ दिनों से सोने-चांदी पर दबाव देखने को मिल रहा है।

हालांकि, आने वाले दिनों में सोने-चांदी में फिर से बढ़त देखने को मिल सकती है। अगले एक साल यानी 2025 में सोना 82 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी भी 95 हजार रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related