राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ित परिवार से की मुलाकात, यूपी पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

Date:

हाथरस,12 दिसंबर। आज लोकसभा के विपक्ष नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। इस दौरान यूपी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को काफी कड़ा कर दिया था। राहुल गांधी ने कुछ समय तक पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उनकी स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की।

मुलाकात के दौरान पीड़ित परिवार ने राहुल गांधी को एक पत्र सौंपा, जिसमें उन्होंने अपनी व्यथा साझा की। पत्र में लिखा गया था कि 14 सितंबर 2020 को उनकी बेटी के साथ गैंगरेप हुआ था, जिसकी रीढ़ की हड्डी तोड़ी गई और जीभ काट दी गई। इसके बाद, 29 सितंबर 2020 को दिल्ली में इलाज के दौरान उनकी बेटी की मौत हो गई थी।

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया कि प्रशासन ने परिवार की अनुमति के बिना रात के अंधेरे में बेटी के शव को जलाकर नष्ट कर दिया और आज तक परिवार को यह नहीं पता चल सका कि जलाए गए शव का किसका था। इसके अलावा, पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि सीबीआई जांच के बावजूद चारों आरोपियों को दोषी ठहराए जाने के बावजूद ट्रायल कोर्ट ने तीन आरोपियों को बरी कर दिया और एक को केवल हल्की सजा दी।

पीड़ित परिवार ने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने उन्हें नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन अब तक वादा पूरा नहीं किया गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने 2022 में यूपी सरकार को परिवार को नौकरी और घर देने का आदेश दिया था, लेकिन राज्य सरकार ने अब तक इस आदेश का पालन नहीं किया।

पत्र में यह भी कहा गया कि उनके परिवार को CRPF की सुरक्षा दी गई है, लेकिन परिवार की पूरी जिंदगी कैद जैसी हो गई है। परिवार के सदस्य न तो रोजगार पा पा रहे हैं और न ही उनकी बेटियों की शिक्षा पूरी हो पा रही है। पीड़ित परिवार ने राहुल गांधी से न्याय की अपील की और कहा कि यदि यही स्थिति बनी रही तो उनके भविष्य का क्या होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related