पंजाब में राहत—‘रेल रोको’ आंदोलन टला, किसानों ने 3 दिन के लिए स्थगित किया प्रदर्शन

Date:

चंडीगढ़, 17 अप्रैल 2026 । पंजाब में प्रस्तावित ‘रेल रोको’ आंदोलन फिलहाल टल गया है। किसान संगठनों ने आपसी चर्चा के बाद इस आंदोलन को तीन दिन के लिए स्थगित करने का फैसला लिया है, जिससे आम जनता और यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।

उन्होंने कहा कि किसानों की मुख्य मांग है कि केंद्र सरकार गेहूं खरीद के नियमों में राहत दे। साथ ही उन्होंने किसानों से कहा है कि वे 3 दिन बाद आंदोलन के लिए तैयार रहें। उन्होंने यह भी कहा कि जहां-जहां खरीद प्रक्रिया को लेकर समस्या आती है, वहां स्थानीय किसान संगठन अपने स्तर पर इकट्ठा होकर निर्णय ले सकते हैं। गौरतलब है कि पहले संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा की अगुवाई में 17 अप्रैल को राज्य स्तर पर ‘रेल रोको’ आंदोलन का ऐलान किया गया था। इस दौरान दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक प्रदर्शन होना था, जिसे अब 3 दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है।

किसानों का यह आंदोलन अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किया जाना था, जिसमें फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP), कर्ज माफी और अन्य कृषि संबंधी मुद्दे शामिल हैं। हालांकि, सरकार के साथ बातचीत और आगे की रणनीति तय करने के लिए फिलहाल इसे टाल दिया गया है।

किसान नेताओं का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को फिर से शुरू किया जाएगा और इसे और व्यापक रूप दिया जा सकता है। वहीं, प्रशासन ने भी किसानों से शांतिपूर्ण संवाद बनाए रखने की अपील की है।

इस फैसले से भारतीय रेलवे को भी राहत मिली है, क्योंकि रेल रोको आंदोलन के चलते ट्रेनों के संचालन पर बड़ा असर पड़ सकता था और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता।

अब सभी की नजरें आगामी दिनों में सरकार और किसान संगठनों के बीच होने वाली बातचीत पर टिकी हैं, जो इस पूरे मुद्दे का समाधान तय करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related