पाकिस्तानी जेट गिराने वाला रूसी S-400 खरीद सकता है भारत

Date:

नई दिल्ली, 04 दिसंबर 2025 । भारत ने रात करीब 1:05 बजे पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया। भारतीय वायुसेना ने सटीक हमला करते हुए PAK में मौजूद कुल 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया।

इसके बाद पाकिस्तान ने भी जवाबी हमले की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना इसके लिए पूरी तरह तैयार थी। भारत के रूसी एयर डिफेंस सिस्टम S-400 ने कई पाकिस्तानी जेट्स मार गिराए।

इंडियन एयरफोर्स ने बाद में बताया था कि संघर्ष में कुल 6 पाकिस्तानी फाइटर जेट गिरे। रूस में बना S-400 भारत के लिए गेमचेंजर साबित हुआ। पाकिस्तान के जेट इस डिफेंस सिस्टम के दायरे में आते ही नाकाम हो गए।

भारत अब रूस से और ज्यादा S-400 और इसके अपडेट वर्जन S-500 को खरीदने को लेकर डील कर सकता है। दरअसल, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन आज 4 साल बाद भारत आ रहे हैं। पुतिन के दौरे पर दोनों देशों के बीच 9 बड़ी और अहम डील होने की संभावना है। पुतिन से पहले रूस के फर्स्ट डिप्टी पीएम डेनिस मंटुरोव भारतीय संसद पहुंच गए हैं।

आपसी ट्रेड 100 अरब डॉलर करने का मकसद

पुतिन दो दिन के भारत दौरे पर 23वीं भारत-रूस समिट में भाग लेंगे। ये भारत और रूस के बीच होने वाली सालाना बैठक का हिस्सा है। हर साल दोनों देश बारी-बारी से इस बैठक की मेजबानी करते हैं। इस बार भारत की बारी है।

इस समिट का मकसद है कि दोनों देश 2030 तक अपने व्यापार को 100 अरब डॉलर तक ले जाएं। इस फोरम में एनर्जी, इन्वेस्टमेंट, तकनीक और इंडस्ट्री जैसे कई सेक्टर में नई साझेदारियों पर बात होगी।

  • पुतिन के साथ 7 और मंत्री भारत आएंगे।
  • रूसी सेंट्रल बैंक के गवर्नर भी आएंगे।
  • पुतिन और मोदी की क्लोज डोर मीटिंग होगी।
  • रूस से 15 कॉमर्शियल समेत 25 समझौते संभव।
  • पुतिन दिल्ली के ITC मौर्य होटल में रुकेंगे।

भारत और रूस में स्पेशल स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप

भारत और रूस के बीच ‘स्पेशल एंड प्रिविलेज्ड स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप’ साझेदारी है। इसके तहत दोनों देश लंबे समय से एक-दूसरे से हथियार, तकनीक और रक्षा सहयोग करते आए हैं। इसी रिश्ते के तहत Su-57 और S-500 जैसे आधुनिक हथियारों पर बात आगे बढ़ाई जा सकती है।

भारतीय एयरफोर्स इस समय फाइटर जेट्स की कमी झेल रही है और उसके पास पहले से ही 200 से ज्यादा रूसी फाइटर जेट हैं। ऐसे में नेक्स्ट जनरेशन के रूसी लड़ाकू विमान को अपनाना उसके लिए आसान होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related