जनता का अभूतपूर्व उत्साह और विश्वास भाजपा की प्रचंड विजय का है संकेत – रेखा गुप्ता

Date:

  •  सीएम शालीमार बाग-बी, चांदनी चौक और अशोक विहार में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में किया रोड शो

नई दिल्ली, 28 नवंबर 2025। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी के विभिन्न वार्डों शालीमार बाग-बी, चांदनी चौक (वार्ड 74) और अशोक विहार (वार्ड 65) में आयोजित रोड शो में भाग लेकर जनता से भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान करने के लिए अपील की। इस दौरान जनता का अपार स्नेह, विश्वास और अभूतपूर्व समर्थन दिखाई दिया, जिसने दिल्ली के आगामी नगर निगम चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का मार्ग प्रशस्त कर दिया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न वार्डो में हुए रोड शो के दौरान जनता का जो उत्साह और समर्थन दिखा, वह सरकार द्वारा राजधानी के विकास के लिए हो रहे कार्यों पर विश्वास का प्रमाण है। बीते 8 महीनों में सड़क, सफाई, स्वास्थ्य एवं अन्य विकास परियोजनाओं की प्रगति ने लोगों के भरोसे को और मजबूत किया है।

उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि इस विकास यात्रा को अधिक प्रभावी, तेज़ और व्यापक बनाने के लिए 30 नवंबर को कमल का बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी – शालीमार बाग से अनिता जैन , अशोक विहार से वीना असीजा और चांदनी चौक से सुमन कुमार गुप्ता को विजयी बनाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपका भाजपा को दिया गया एक-एक वोट दिल्ली के विकास, आपकी सुविधाओं और आपके परिवार के उज्ज्वल भविष्य को समर्पित होगा। यह केवल प्रतिनिधि चुनने का निर्णय नहीं बल्कि दिल्ली की दिशा तय करने का समय है।

भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित रोड शो में क्षेत्रवासियों के जोश को देखते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उत्साह स्पष्ट संकेत देता है कि दिल्ली की 12 में से 12 सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के हर चौक, हर गली और हर मोहल्ले में एक ही भावना दिखाई दे रही है कि भाजपा के लिए भरोसा, समर्थन और परिवर्तन की आकांक्षा। उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प साफ है—दिल्ली के हर नागरिक के लिए बेहतर भविष्य, बेहतर सुविधाएँ और तेज़ गति से विकास कार्य।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related