दिल्ली में AQI 423, 5वीं तक ऑनलाइन क्लास चलेंगी

Date:

नई दिल्ली, 11 नवम्बर 2025 । दिल्ली में वायु गुणवत्ता एक बार फिर गंभीर हो गई है। ताज़ा सरकारी आंकड़ों में AQI 423 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर श्रेणी’ में आता है।
हवा में जहरीले कणों के बढ़ते स्तर को देखते हुए फैसला लिया गया है कि कक्षा 5वीं तक के सभी स्कूलों में ऑनलाइन क्लास जारी रहेंगी, ताकि छोटे बच्चों को प्रदूषण के दुष्प्रभावों से बचाया जा सके।

देश की राजधानी दिल्ली का प्रदूषण से दम घुट रहा है। दिल्ली में मंगलवार को इस सीजन की सबसे खराब वायु गुणवत्ता (एयर क्वालिटी) दर्ज की गई। शहर का AQI 423 पहुंच गया। केंद्र ने बढ़ते प्रदूषण के कारण पूरे दिल्ली-NCR में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) का तीसरा चरण लागू कर दिया है।

इसके तहत, दिल्ली-NCR में सड़क, रेलवे और एयरपोर्ट जैसी जरूरी परियोजनाओं को छोड़कर, निर्माण और तोड़फोड़ के काम पर रोक लगा दी गई है। एजेंसियों को मशीनों से सड़कों की सफाई और पानी के छिड़काव से प्रदूषण कम करने का निर्देश दिया गया है।

दिल्ली में प्रदूषण के बीच, शीतलहर की शुरुआत भी हो गई है। सोमवार को शहर के आया नगर स्टेशन पर सीजन में पहली बार तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, इतना तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री कम है।

राजस्थान और मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। दोनों राज्यों के 13 शहरों में सोमवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। राजस्थान के फतेहपुर में सबसे कम 6.8 और नागौर में 6.9 डिग्री पारा दर्ज हुआ। मध्य प्रदेश के भोपाल में शिमला जितनी ठंड पड़ रही है। यहां सोमवार को 8.8 डिग्री तापमान रहा। शिमला में भी कल इतना ही तापमान था।

कब मिलेगी राहत?

विशेषज्ञों का मानना है:

  • हवाओं की रफ्तार बढ़ने पर सुधार संभव

  • बारिश या पश्चिमी विक्षोभ से प्रदूषक कण टूटेंगे

  • फिलहाल 2-4 दिन हवा खराब रहने की आशंका

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related