सोना 21 दिन में ₹10,643 सस्ता

Date:

नई दिल्ली, 07 नवम्बर 2025 । पिछले तीन हफ्तों से सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। 21 दिनों में सोना ₹10,643 प्रति 10 ग्राम सस्ता हो चुका है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर इंडेक्स की मजबूती, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और निवेशकों द्वारा सुरक्षित संपत्ति से निकासी जैसी वजहों को इसकी बड़ी वजह माना जा रहा है।

सोने की कीमत 21 दिन में 10,643 रुपए घटकर आज 1,20,231 रुपए प्रति10 ग्राम पर आ गई है। 17 अक्टूबर को इसकी कीमत 1,30,874 रुपए के अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई थी।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 7 नवंबर को सोने की कीमत में 439 रुपए की गिरावट हुई। इससे पहले गुरुवार को इसके दाम 1,20,670 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

वहीं, चांदी की कीमत 24 दिन में 30,090 रुपए घटकर 1,48,010 रुपए प्रति किलो पर आ गई है। 14 अक्टूबर को इसकी कीमत 1,78,100 रुपए के अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई थी। आज चांदी की कीमत में 232 रुपए की गिरावट हुई है। कल इसकी कीमत ₹1,48,242 प्रति किलोग्राम थी।

IBJA की सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज, ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता। इसलिए शहरों के रेट्स इससे अलग होते हैं। इन रेट्स का इस्तेमाल RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड के रेट तय करने के लिए करता है। कई बैंक गोल्ड लोन के रेट तय करने के लिए इसे इस्तेमाल करते हैं।

सोना-चांदी के दाम में गिरावट के कारण

  • भारत में सीजनल बाइंग का खत्म होना: दीवाली जैसे फेस्टिवल के बाद इंडिया में सोने-चांदी की खरीदारी का सिलसिला थम गया। इससे सोना-चांदी की डिमांड में कमी आई है।
  • ग्लोबल टेंशन में कमी: सोना-चांदी को ‘सेफ-हेवन’ माना जाता है, यानी मुश्किल वक्त में लोग इन्हें खरीदते हैं। ग्लोबल टेंशन के कम होने से इसमें गिरावट आई है।
  • प्रॉफिट-टेकिंग और ओवरबॉट सिग्नल: रैली के बाद निवेशक प्रॉफिट बुक कर रहे हैं। टेक्निकल इंडिकेटर्स जैसे रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) दिखा रहे थे कि कीमतें ओवरबॉट जोन में पहुंच चुकी थीं। इसलिए ट्रेंड फॉलोअर्स और डीलर्स ने बिकवाली शुरू कर दी है।

विशेषज्ञों की राय मिश्रित है।

  • कुछ विश्लेषकों का मानना है कि डॉलर मज़बूत रहने पर सोने के भाव और घट सकते हैं।

  • वहीं दूसरी ओर कुछ विशेषज्ञ इसे अस्थायी उतार-चढ़ाव मानते हैं और लंबे समय में सोने को सुरक्षित निवेश बताते हैं।

फिलहाल जो लोग सोना खरीदने की योजना बना रहे थे, उनके लिए यह समय बेहद फायदेमंद माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related