जुबीन गर्ग के चचेरे भाई संदीपन DSP पद से सस्पेंड

Date:

असम , 09 अक्टूबर 2025 ।  असम के प्रसिद्ध गायक जुबीन गर्ग के चचेरे भाई और राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी संदीपन गर्ग (DSP) को पद से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई विभागीय जांच के तहत की गई है, जिसमें उन पर अनुशासनहीनता, सेवा नियमों के उल्लंघन और कर्तव्य में लापरवाही के गंभीर आरोप लगे हैं। राज्य गृह विभाग ने सस्पेंशन का आदेश जारी करते हुए कहा है कि संदीपन गर्ग के खिलाफ प्रारंभिक जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं, जिसके बाद यह कदम उठाना आवश्यक हो गया था।

देश के मशहूर सिंगर जुबीन गर्ग की मौत मामले में गिरफ्तार उनके चचेरे भाई संदीपन गर्ग को DSP पद से सस्पेंड कर दिया गया है। वे असम पुलिस सर्विस के अधिकारी हैं और अब तक राज्य के कामरूप जिले में तैनात थे। उन्हें बुधवार को सिंगर की मौत मामले में गिरफ्तार किया गया था।

उन्हें 7 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। वह जुबीन की मौत मामले में गिरफ्तार होने वाले पांचवें व्यक्ति हैं। सिंगापुर में जुबीन की मौत के समय संदीपन उनके साथ थे। सिंगर की पत्नी गरिमा ने दावा किया कि संदीपन ने जुबीन के साथ सिंगापुर जाने की इच्छा जताई थी।

गरिमा के मुताबिक, संदीपन कभी विदेश नहीं गया था। उसने जुबीन से कहा कि वह उनके साथ सिंगापुर जाना चाहता है। जुबीन उसे अपने साथ ले जाने के लिए तुरंत तैयार हो गए। गरिमा ने बताया कि संदीपन की हाल ही में पुलिस फोर्स में नौकरी लगी थी। वे इससे पहले मॉडलिंग और एक्टिंग करते थे।

जुबीन के पत्नी ने बताया कि संदीपन ने उनके साथ 3-4 बार मॉडलिंग प्रोजेक्ट किए थे। जुबीन हमेशा नए टैलेंट को प्रोत्साहित करते थे और चूंकि संदीपन उनका चचेरा भाई था, इसलिए वे हमेशा उसका हौसला बढ़ाते थे। जुबीन अपने दोस्तों और परिवार के सामने भी अक्सर संदीपन की तारीफ करते थे।

सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान जुबीन के मौत हुई थी जुबीन गर्ग की 19 सितंबर को सिंगापुर में मौत हुई थी। वे 20 सितंबर को होने वाले नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के लिए सिंगापुर गए थे। इवेंट से एक दिन पहले उन्होंने वाटर एडवेंचर एक्टिविटी में हिस्सा लिया था। दावा किया गया कि स्कूबा डाइविंग के दौरान डूबने से उनकी मौत हो गई।

उनकी मौत मामले में पुलिस ने सबसे पहले नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के मुख्य आयोजक श्यामकानु महंत और जुबीन के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उनके बैंड मेंबर्स शेखर ज्योति गोस्वामी और अमृत प्रभा महंत को अरेस्ट किया गया।

इसके बाद जुबीन के चचेरे भाई संदीपन को अरेस्ट किया गया। उनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या, आपराधिक षड्यंत्र और लापरवाही से मौत का कारण बनने का केस दर्ज किया गया है। उनसे कुछ दिनों पहले से पूछताछ की जा रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related