- कहा कि टीएमसी के गुंडो ने सांसद खगेन मुर्मू पर हमला कर लोकतंत्र पर हमला करने का काम किया है
- ममता सरकार ने बंगाल में सिर्फ एक विशेष वर्ग की राजनीति के लिए पूरे बंगाल को बर्बाद करने का काम किया है— योगेंद्र चंदोलिया
नई दिल्ली, 7 अक्टूबर 25 । दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में आज दिल्ली भाजपा ने बांग भवन के सामने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पार्टी द्वारा भाजपा के आदिवासी सांसद खगेन मुर्मू एवं उनके आदिवासी सहयोगियों पर किए गये हमले के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और ममता सरकार के इस्तीफे की मांग की।
प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार भाटिया द्वारा संचालित विरोध प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, सांसद योगेंद्र चंदोलिया, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल, प्रदेश उपाध्यक्ष योगिता सिंह, एनडीएमसी के सदस्य दिनेश प्रताप सिंह, प्रदेश मंत्री विनोद बछेती, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष सी एल मीना, संतोष ओझा, अनीस अब्बासी, ऋचा पांडे मिश्रा, विक्रम मित्तल, कार्यालय मंत्री ब्रजेश राय और अमित गुप्ता आदि गणमान्य सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस मौके पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि हर राज्य में विभिन्न राजनीतिक दल काम करते हैं लेकिन पिछले कुछ दिनों में जिस तरह का घटनाक्रम पश्चिम बंगाल में चल रहा है वह चिंता जनक है। तुष्टिकरण और हिंसा तृणमूल कांग्रेस का धंधा बन गया है। बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों में राहत सामग्री और निरीक्षण कर रहे भाजपा सांसद जो आदिवासी समाज से आते हैं, पर जिस प्रकार से हमला किया गया है वह काफ़ी दर्दनाक है। ममता बनर्जी को यह रास नहीं आ रहा है कि भाजपा नेता लोगों की समस्याओं में साथ खड़े हैं।
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि टीएमसी के गुंडो ने एक जनप्रतिनिधि पर हमला कर उसे आईसीयू में भेज दिया है। बंगाल में खुलेआम गुंडागर्दी चल रही है। जनप्रतिनिधि पर हमला सीधा सीधा लोकतंत्र पर हमला है और ममता बनर्जी को इसका हिसाब देना पड़ेगा। अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती। उन्होंने कहा कि बंगला जो अपनी संस्कृति समृद्धि के लिए मशहूर था जहाँ रवीन्द्र नाथ टैगोर, रामकृष्ण परमहंस, सुभाष चंद्र बॉस और का नाम लिया जा रहा था आज वहाँ गोली बम धमाके हो रहे हैं।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज दिल्ली का यह प्रदर्शन इस बात का सबूत है कि दिल्ली की जनता बंगाल के उस जनता के साथ खड़ी है जो बंगाल की ममता सरकार से परेशान है। उन्होंने कहा कि अब बंगाल की जानता ममता बनर्जी से मुक्ति चाहती है और इस बार के चुनाव में वह परिवर्तन साफ़ होने वाला है।
योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार ने चुन चुन कर भाजपा नेताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। बंगाल की जनता भी अब ममता सरकार से परेशान हो गई है। 2011 से लेकर अब तक ममता सरकार ने बंगाल में सिर्फ एक विशेष वर्ग की राजनीति के लिए पूरे बंगाल को बर्बाद करने का काम किया है।
