प्रभु श्रीराम के संदेश को जन जन तक पहुँचाने का काम महर्षि वाल्मीकि ने किया — वीरेन्द्र सचदेवा

Date:

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर 25 । दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने श्री महर्षि वाल्मीकि के प्रकोटत्सव के अवसर पर मंदिर मार्ग स्थित श्री वाल्मीकि मंदिर में पूजा अर्चना की और दिल्लीवालों के बेहतर स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

सचदेवा ने श्री वाल्मिकी मंदिर के महंत महामण्डलेश्वर श्री किशन शाह विद्यार्थी महाराज से मुलाक़ात की। इस मौके पर भाजपा के कोषाध्यक्ष सतीश गर्ग भी उपस्थित थे।

वीरेंद्र सचदेवा ने पूजा अर्चना के बाद मीडिया से बात करते हुए दिल्लीवालों को महर्षि वाल्मीकि की जन्मजयंती की बधाई देते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि की रामायण की रचना भगवान श्री राम के चरित्र से अवगत कराती है।

उन्होंने अपने जीवन काल में जिस प्रकार से प्रभु श्री राम के जीवन वर्णन किया वही आज हम सब के लिए एक प्रेरणा और आदर्श बन गया है।

सचदेवा ने कहा कि प्रभु श्रीराम के संदेश को जन जन तक पहुँचाने का काम महर्षि वाल्मीकि ने किया।

उन्होंने कहा कि दिल्ली जिस विकास की राह पर चल रही है इस पर और आगे बढ़े और भाजपा सरकार द्वारा लगातार सर्वांगीण विकास दिल्ली की हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related