9 करोड़ यात्री क्षमता वाले नवी मुंबई एयरपोर्ट का उद्घाटन

Date:

मुंबई , 08 अक्टूबर 2025 । देश के सबसे आधुनिक और हाई-टेक हवाईअड्डों में शुमार होने जा रहा नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) आखिरकार उद्घाटन के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इस अत्याधुनिक एयरपोर्ट का औपचारिक उद्घाटन किया। यह हवाईअड्डा भारत के एविएशन सेक्टर में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले फेज का उद्घाटन किया। पहले फेज में एक टर्मिनल और रनवे बनाया गया है। अभी इसकी क्षमता सालाना 2 करोड़ यात्रियों की है और रोजाना 60 फ्लाइट उड़ सकेंगी।

पहले फेज में करीब 19,647 रुपए करोड़ खर्च हुए हैं। एयरपोर्ट पर 4 टर्मिनल बनाए जाने हैं। सभी फेज का पूरे हो जाने के बाद एयरपोर्ट की क्षमता सालाना 9 करोड़ यात्री की हो जाएगी। वहीं, रोजाना 300 फ्लाइट उड़ सकेंगी।

नवी मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल को कमल के डिजाइन में डेवलप किया गया है। दिसंबर से यहां से रेगुलर उड़ानें शुरू हो जाएंगी। ये मुंबई का दूसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा। इसका नाम किसान नेता डीबी पाटिल के नाम पर रखा गया है।

PM मोदी 2 दिन के मुंबई दौरे पर पहुंचे हैं। उनका विमान नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ही लैंड हुआ। वहीं, PM मोदी मुंबई मेट्रो लाइन-3 के लास्ट फेज और मुंबई की पहली पूरी तरह से अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन का उद्घाटन भी किया।

एयरपोर्ट में अडाणी ग्रुप की 74% हिस्सेदारी

  • इस एयरपोर्ट को अडाणी ग्रुप और महाराष्ट्र सरकार के लैंड डेवलपमेंट प्राधिकरण (CIDCO) मिलकर बना रही है। इसमें अडाणी ग्रुप की 74% हिस्सेदारी है और CIDCO के पास 26% हिस्सेदारी है। ये जवाहरलाल नेहरू पोर्ट और मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक के पास है, जिससे मुंबई में बढ़ती हवाई यात्रा की जरूरत पूरी करने में मदद मिलेगी।
  • इसका नाम किसान नेता डीबी पाटिल के नाम पर रखा गया है। पाटिल एक प्रमुख किसान नेता थे जिन्होंने महाराष्ट्र में किसानों और स्थानीय लोगों के हकों के लिए संघर्ष किया। पाटिल ने ही नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण के दौरान विस्थापित गांववालों के हक की लड़ाई लड़ी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related