पाकिस्तानी सेना के बाद रक्षामंत्री की भारत को धमकी

Date:

नई दिल्ली, 06 अक्टूबर 2025 । हाल ही में पाकिस्तान की सेना द्वारा भारत के खिलाफ जारी तनाव के बाद अब पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने भी सार्वजनिक रूप से भारत को चेतावनी दी है। रक्षामंत्री के बयान ने क्षेत्रीय सुरक्षा और राजनीतिक स्थिरता को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं। यह घटना उस समय हुई जब दोनों देशों के बीच पहले से ही सीमा विवाद और कूटनीतिक तनाव चल रहे थे।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने धमकी देते हुए कहा है कि अबकी बार जंग हुई तो भारत अपने लड़ाकू विमानों के मलबे के नीचे दब जाएगा।

उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया X पर लिखा कि भारतीय लीडरशिप अपनी खोई हुई विश्वसनीयता पाने के लिए भड़काऊ बयान दे रही है।

आसिफ ने आरोप लगाया कि नई दिल्ली जानबूझकर तनाव बढ़ा रही है ताकि नागरिकों का ध्यान घरेलू चुनौतियों से भटकाया जा सके।

इससे पहले पाकिस्तान सेना ने शनिवार रात को कहा था कि अगर अब दोनों देशों के बीच युद्ध हुआ तो तबाही होगी। अगर दुश्मनी का नया दौर शुरू हुआ तो पाकिस्तान पीछे नहीं हटेगा। हम बिना किसी हिचकिचाहट के जवाब देंगे।

PAK सेना बोली- भारतीय सेना के बयान जंग को बढ़ावा देने की कोशिश

पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग ISPR ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर कहा था कि भारतीय रक्षामंत्री और सेना के अधिकारियों के गैर-जिम्मेदाराना बयान जंग को बढ़ावा देने की कोशिश हैं।

इसके साथ ही भारतीय आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी पर निशाना साधते हुए पाकिस्तानी सेना ने कहा- जहां तक पाकिस्तान को नक्शे से मिटाने की बातें हैं। भारत को पता होना चाहिए कि ऐसे हालात आते हैं, तो दोनों देश मिट जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related