लव कुश रामलीला मे मंदोदरी की भूमिका अभिनेत्री पूनम पांडेय नहीं निभाएगी

Date:

नई दिल्ली । 23 सितम्बर 25 । लव कुश रामलीला कमेटी सदैव से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शो, उनकी मर्यादा और रामायण के पावन संदेश को समाज तक पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य करती आ रही है। हमारी प्राथमिकता केवल मंचन नहीं बल्कि धर्म, संस्कृति और समाज की आस्था का सम्मान करना है।

इस वर्ष कमेटी द्वारा फिल्म अभिनेत्री श्रीमती पूनम पांडे को मंदोदरी की भूमिका हेतु आमंत्रित किया गया। उन्होंने सहमति प्रदान की थी, उनकी सहमति के पश्चात् समाज के विभिन्न वगों से अनेक प्रकार की प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुई। कमेटी मानती है कि यदि किसी भी प्रकार की परिस्थिति हमारे संदेश और समाज की भावनाओं को प्रभावित करने वाली प्रतीत हो, तो उस पर गंभीरता पूर्वक विचार करना आवश्यक है।

इसी संदर्भ में सामूहिक विमर्श के बाद लव कुश रामलीला कमेटी ने यह निर्णय लिया है कि इस वर्ष मंदोदरी की भूमिका किसी अन्य कलाकार द्वारा करवाई जायेगी। यह निर्णय पूरी तरह से वर्तमान परिस्थितियों की दृष्टि को देखते हुए लिया गया है ।

रामचरित मानस में तुलसीदास जी ने लिखा है:

(धर्म हेतु अवतरहिं रघुराई। परित्राण हित साधु समाजी ।।)

भगवान राम का अवतार स्वयं धर्म और समाज की रक्षा के लिए हुआ था। हमारी कमेटी भी इन्ही आदर्शों का पालन करते हुए समाज की आस्था को सर्वोपरि मानते हुए कार्य करती रहेगी ।

लव कुश रामलीला की स्पष्ट घोषणा है कि किसी भी व्यक्ति से बढ़कर समाज की आस्था और भगवान श्रीराम का संदेश है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related