- फ्लाई ओवरों के आसपास चलाये सफाई स्वच्छता अभियान में शामिल हुए दिल्ली भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता*
- सीएम रेखा गुप्ता शालीमार बाग विधानसभा में रिंग रोड़ क्षेत्र में चलाया सफाई अभियान
नई दिल्ली, 23 सितंबर 25 । दिल्ली सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस सेवा पखवाड़े के मौके पर आज प्रातः दिल्ली में 71 स्थानों पर फ्लाई ओवरों के आसपास सफाई स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एवं उनके मंत्रियों के साथ दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा सहित दिल्ली के सांसद, दिल्ली के विधायक एवं प्रदेश के कई पदाधिकारियों और निगम पार्षदों ने हिस्सा लिया।
आज के सफाई अभियान में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ दिल्ली सरकार में मंत्री रविन्द्र इन्द्रराज सिंह और निगम में उपनेता जय भगवान यादव सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोकनिर्माण विभाग एवं नगर निगम के स्थानीय कर्मियों के साथ अपने विधानसभा में रिंग रोड़ सिंह मैरीना ड्रीम बैंक्वेट हॉल के आसपास सांकेतिक स्वच्छता अभियान चला कर पूरे क्षेत्र की सड़कों पर दीर्घकालिन सफाई अभियान शुरू करा। 
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने रिंग रोड़ पर स्थित रोज़ गार्डन, आई.टी.ओ. फ्लाई ओवर के नीचे बस स्टाप और आसपास स्वच्छता अभियान प्रारम्भ किया। उनके साथ निगम पार्षद रामकिशोर शर्मा एवं उत्तर पूर्वी जिला भाजपा अध्यक्ष डा. यू.के. चौधरी आदि के आलावा लोकनिर्माण विभाग एवं नगर निगम के कर्मी अभियान में सम्मलित हुए।
रिंग रोड़ पर ही एक अन्य पॉइंट राजघाट बस स्टाप और आसपास दिल्ली भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा ने भाजपा कार्यकर्ताओं, लोकनिर्माण विभाग एवं नगर निगम के स्थानीय कर्मियों के साथ स्वच्छता अभियान की सांकेतिक शुरुआत की। पवन राणा के साथ निगम पार्षद संदीप कपूर एवं प्रदेश प्रवक्ता यासिर जिलानी आदि कार्यकर्ता भी सम्मलित हुए।
केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने आज दिल्ली के आइकॉनिक लोहे के पुल की सफाई कार्य निगम के कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया। इस मौके पर निगम पार्षद रेणु चौधरी भी उपस्थित थी।
सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आज प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल और निगम पार्षद श्री ब्रम्हा सिंह के साथ सराय काले खान फ्लाईओवर के नीचे भाजपा कार्यकर्ताओं, लोकनिर्माण विभाग एवं नगर निगम के स्थानीय कर्मियों के साथ स्वच्छता अभियान की सांकेतिक शुरुआत की।
सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने निगम पार्षद अनिल त्यागी के साथ आज आई.एस.बी.टी. कश्मीरी गेट फ्लाइओवर से चंदगी राम अखाड़ा तक की सड़क की सफाई भाजपा कार्यकर्ताओं, लोकनिर्माण विभाग एवं नगर निगम के स्थानीय कर्मियों के साथ शुरू की।
सांसद श्रीमती कमलजीत सहरावत ने प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता कांगड़ा एवं विधायक उमंग बजाज की उपस्थिति में नारायणा फ्लाई ओवर के नीचे भाजपा कार्यकर्ताओं, लोकनिर्माण विभाग एवं नगर निगम के स्थानीय कर्मियों के साथ स्वच्छता अभियान की सांकेतिक शुरुआत की।
दक्षिण दिल्ली में रिंग रोड़ पर सफदरजंग एनकलेव एवं सरोजनी नगर फ्लाई ओवर के नीचे बस स्टाप और आसपास दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने दक्षिण दिल्ली जिलाध्यक्ष माया बिष्ट एवं निगम पार्षद अरूण भाटी और अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के आलावा लोकनिर्माण विभाग एवं नगर निगम के स्थानीय कर्मियों के साथ स्वच्छता अभियान की सांकेतिक शुरुआत की।
दिल्ली भाजपा के कार्यालय मंत्री बृजेश राय ने पैसिफिक मॉल, पीतमपुरा में सफाई अभियान में हिस्सा लिए। विधायक अजय महावर ने प्रदेश सह-कार्यालय मंत्री अमित गुप्ता आदि कार्यकर्ताओं के साथ रिंग रोड पर लाल किला के पीछे स्वच्छता अभियान चलाया।
दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने आर के पुरम में, सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा ने राजा गार्डन चौक रिंग रोड, आशीष सूद ने राजधानी कॉलेज राजा गार्डन पर, डॉ पंकज सिंह ने धौला कुंआ फ्लाईओवर के पास आयोजित स्वच्छ
दिल्ली अभियान में भाग लिया।
विधायक सतीश उपाध्याय ने एम्स फ्लाईओवर पर, राजकुमार भाटिया ने अजादपुर फ्लाईओवर पर, हरीश खुराना मोतीनगर फ्लाईओवर पर, शिखा राय ने मूलचंद साउथ एक्सटेंशन में, कैलाश गहलोत ने मोतीबाग गुरुद्वारा रिंग रोड पर, गजेन्द्र यादव ने एम्स दिल्ली के आस-पास, राजकुमार चौहान ने शालीमार बाग फ्लाईओवर के पास, अशोक गोयल ने मॉडल टाउन फ्लाईओवर पर, अभय वर्मा ने क्लोवरलीफ आई.टी.ओ. फ्लाईओवर पर तो अधिकांश विधायकों ने भी अपने अपने विधानसभा में आयोजित सफाई अभियानों में हिस्सा लिया।
प्रदेश उपाध्यक्ष योगिता सिंह ने दिल्ली युनिवर्सिटी कैंपस में, विधायक अनिल शर्मा और एनडीएमसी सदस्य दिनेश प्रताप सिंह मोती बाग में, स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने प्रगति मैदान में आयोजित स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया।
इसके अलावा दिल्ली भाजपा के मोर्चा अध्यक्ष सागर त्यागी, संतोष ओझा, अनीस अब्बासी, सुनील यादव, सी एल मीना, विनोद सहरावत, ऋचा पांडेय मिश्रा, मोहन लाल गिहारा सहित अन्य प्रदेश पदाधिकारियों ने भी स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया।
सफाई अभियान के बाद मीडिया से बात करते हुए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमेशा से ही स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया है इसलिए सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज दिल्ली भर में हमारे सांसद, विधायक और प्रदेश पदाधिकारी सहित भाजपा कार्यकर्ता सफाई अभियान चला रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सफाई अभियान एक दिन का अभियान नहीं होना चाहिए अगर दिल्ली को सुन्दर स्वच्छ बनाना है तो सफाई अभियान हमारे जीवन का अभिन्न अंग होना चाहिए।
सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में विभिन्न राज्यों से आकर लोग रहते हैं, यहां कमाते हैं और अपने परिवार को रखते हैं इसलिए मैं उन सभी से निवेदन करुंगा कि अगर दिल्ली को सच में देश का दिल बनाना है तो अपने आस पास के क्षेत्रों को साफ रखिए और इसमें हर एक व्यक्ति का योगदान होना चाहिए।
