• कहा कि नई पीढ़ी साहब सिंह चौहान से सीखें
• मनोज तिवारी ने श्रद्धेय अटल और साहब सिंह चौहान को दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली । 16 अगस्त 25 । उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने श्रद्धेय भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेई और कई बार विधायक रहे स्वर्गीय साहब सिंह चौहान को श्रद्धांजलि दी इस बाबत पूर्व जिला अध्यक्ष पूनम चौहान के द्वारा एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया और दोनों पुण्य आत्माओं की स्मृति में सांसद मनोज तिवारी ने पार्क में दो पौधे भी लगाए इस अवसर पर दिल्ली नगर निगम में स्थाई समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा जिला अध्यक्ष डॉक्टर यू के चौधरी पार्टी के कई पदाधिकारी राजकुमार बल्लन आनंद त्रिवेदी राहुल गौड एवं सामाजिक संस्थाओं के लोगों उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मौजूद जनों को संबोधित करते हुए सांसद मनोज तिवारी ने कहा राजनीति के शिखर पुरुष भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई ने ईमानदार राजनीति का आदर्श प्रस्तुत किया तो पोखरण में परमाणु परीक्षण कर दुनिया के सामने साहस दृढ़ संकल्प और निर्भीक भारत की सरकार का उदाहरण प्रस्तुत किया उनके दिखाए गए पथ पर चलकर आज की नरेंद्र मोदी केंद्र सरकार दुनिया के सामने विश्व गुरु भारत का जीवन दर्शन प्रस्तुत कर रही है
सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि जिस तरह अटल जी ने देश को विकास के पथ पर आगे ले जाने का लक्ष्य तय किया इस तरह साहब सिंह चौहान ने अपने कार्यकालों के दौरान क्षेत्र में विकास की बुनियाद रखी। उन्होंने कहा कि अपने राजनीतिक जीवन में साहब सिंह चौहान ने अपने उसूलों से समझौता नहीं किया और पार्टी की नीति सिद्धांत पर चलकर आने वाली पीढ़ी को भी एक अनुकरणीय अनुभव का रास्ता दिखाया।
