विकसित,सुंदर और सफाई दिल्ली हमारा मिशन है – मंजिन्दर सिंह सिरसा

Date:

  • सिरसा ने ‘दिल्ली को कूड़े से आज़ादी’ सफाई अभियान में लिया हिस्सा

नई दिल्ली,। 13 अगस्त 2025 । दिल्ली में 1 से 31 अगस्त तक चल रहे स्वच्छता माह के तहत, पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आज राजौरी गार्डन के मीरा एन्क्लेव में ‘दिल्ली को कूड़े से आज़ादी’ सफाई अभियान का नेतृत्व किया। उन्होंने खुद सड़क साफ की और कूड़ा उठाया, और स्थानीय लोगों को अपने आस-पास की सफाई के लिए प्रेरित किया ।

स्थानीय निवासियों को संबोधित करते हुए सिरसा ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने स्वच्छता माह अभियान की शुरुआत की और हम सबको अपने-अपने क्षेत्रों में इसे आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर मुझे और अन्य साथियों को टैग किया, जिसके बाद मैंने मीरा एन्क्लेव में निवासियों के साथ मिलकर सड़क साफ की, क्योंकि असली बदलाव तभी आता है जब पूरा समुदाय एकजुट होकर आगे बढ़ता है। मैं हर दिल्लीवासी से अपील करता हूं — अपने आस-पास साफ-सफाई रखें, ‘दिल्ली को कूड़े से आज़ादी’ मिशन से जुड़ें और दूसरों को भी प्रेरित करें।”

उन्होंने आगे कहा कि स्वच्छ दिल्ली – सुंदर दिल्ली हमारा मिशन है। विकास और सफाई, दोनों को साथ लेकर चलना जरूरी है ताकि दिल्ली और अधिक सुंदर बन सके। जब हम खुद पहल करते हैं, तभी स्थायी बदलाव संभव है।”

सफाई अभियान के साथ ही सिरसा ने संत नगर एक्सटेंशन (गली नंबर 5) में सड़क निर्माण और पुनर्विकास कार्य की शुरुआत की, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा, सुरक्षा और सुविधा मिलेगी।

मंत्री ने मीरा एन्क्लेव में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण भी किया। यह सरकार के सालभर में 70 लाख पेड़ लगाने के लक्ष्य का हिस्सा है, जिससे दिल्ली की हरियाली बढ़ेगी, जैव-विविधता को मजबूती मिलेगी और वायु गुणवत्ता में सुधार होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के विज़न से प्रेरित यह पहल, दिल्ली के पर्यावरण को सुरक्षित रखने, प्रदूषण से लड़ने और जलवायु परिवर्तन के असर को कम करने की बहु-स्तरीय रणनीति का हिस्सा है।

सिरसा ने स्थानीय निवासियों से मुलाकात कर नागरिक और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की और भरोसा दिलाया कि हर गली और मोहल्ले का विकास और पर्यावरण संरक्षण एक साथ किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related