नई दिल्ली। 12 अगस्त 25 । ‘स्वस्थ दिल्ली, सशक्त दिल्ली’ के विजन को पूरा करने के लिए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने आज इंटरनेशनल यूथ डे के मौके पर राजधानी दिल्ली में एचआईवी/एड्स जैसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण विषय पर समाज में जागरूकता फैलाने के लिए एड्स नियंत्रण सोसायटी द्वारा आयोजित आईईसी कैंपेन अभियान’ का शुभारंभ किया। इस जागरुकता अभियान का मुख्य उद्देश्य एचआईवी/एड्स बीमारी के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना, समय पर जांच कर बीमारी की रोकथाम, बेहतर उपचार और एड्स को लेकर समाज में फैली हर भ्रांति को दूर करने के लिए लोगों को जागरूक करना है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार के दिल्ली स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी के साथ मिलकर आईईसी जागरूकता अभियान’ की शुरुआत की है। दिल्ली के डॉक्टर बाबा साहेब अंबेडकर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से इस अभियान को शुरू किया गया है। अभियान का मुख्य उद्देश्य एचआईवी/एड्स की रोकथाम, समुचित इलाज एवं उससे जुड़ी समाज में फैली भ्रांतियों के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाकर हमेशा के लिए दूर करना है। जिसके लिए हमारी सरकार दिल्ली के ग्रामीण इलाकों में जागरूकता कार्यक्रम, मुक्का-नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, जागरूकता रैलियों के साथ ही स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने कहा कि हमारी सरकार एचआईवी संक्रमण के इलाज के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवाओं का संयोजन यानी एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी (एआरटी) को निःशुल्क उपलब्ध करवा रही है। जिसे एचआईवी/एड्स संक्रमित व्यक्ति भी लंबे समय तक सामान्य जीवन जी सकता है। दिल्ली के सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर एचआईवी जांच की सुविधाएं भी निःशुल्क उपलब्ध है।
कैबिनेट मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने कहा कि कई बार युवाओं में सुई और सिरिंज के जरिए नशा लेने की प्रवृति से भी एचआईवी संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो जाता है। आज हम सभी लोगों को एकजुट होकर संकल्प लेना है कि न हम कभी एचआईवी संक्रमित किसी व्यक्ति के साथ किसी तरह का कोई भेदभाव करेंगे और न ही राजधानी दिल्ली में किसी के भी संक्रमित व्यक्ति के साथ भेदभाव होने देंगे। उन्होंने कहा कि एचआईवी/एड्स जैसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण विषय के प्रति जागरूकता फैलाने की इस मुहीम में हर दिल्लीवासी की भागीदारी सुनिश्चित करनी जरूरी है। जागरूकता के सभी कार्यक्रमों में हमारी सरकार लोगों के साथ मिलकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करके एचआईवी/एड्स को नियंत्रण की दिशा में सफल प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने कहा कि मैं खास तौर पर युवाओं से गुजारिश करना चाहता हूं कि आप हमारी असली ताकत हैं। आप सब मिलकर सोशल मीडिया, स्कूल-कॉलेज और राजधानी दिल्ली के हर गली-मोहल्ले में एचआईवी/एड्स के प्रति समाज में सही जानकरी फैलाएं। एचआईवी जांच कराने से लेकर एचआईवी/एड्स से बचाव के तरीके के लिए समाज में सुरक्षित आदतों के लिए लोगों को प्रेरित करने के साथ जागरूकता फैलाने का भी काम करें। ताकि स्वस्थ दिल्ली, सशक्त दिल्ली का विजन पूरा हो सके।
स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने कहा कि ह्यूमन इम्यूनोडेफिशिएंसी वायरस (HIV) मानव शरीर में प्रवेश करने पर शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को धीरे-धीरे कमजोर कर देता है। पीड़ित व्यक्ति को समय पर इलाज नहीं मिलने से HIV एड्स में बदल जाता है। वक्त रहते बीमारी की जांच और बेहतर इलाज से एड्स होने पर भी बीमार व्यक्ति लंबे समय तक स्वस्थ जीवन जी सकता है।
स्वाथ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने कहा कि एचआईवी/एड्स के प्रति जारूकता अभियान को पूरी दिल्ली में चलाया जाएगा, ताकि जागरूकता का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंच सकें। मंत्री महोदय ने कहा कि सबसे ज्यादा ध्यान दिल्ली के युवाओं की इस अभियान में भागीदारी बढ़ाने पर दिया जाएगा, क्योंकि युवा सार्वजनिक स्वास्थ्य के भविष्य को नई दिशा देने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने कहा कि हमारी सरकार दिल्ली के लोगों को उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं देने के लिए प्रतिबद्ध है। दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में काम करने वाले सभी डॉक्टर जनता की सेवा करने के लिए रात-दिन कार्यरत हैं। दिल्ली के अस्पतालों में सभी जरूरी दवाएं उपलब्ध हैं और दवाओं की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
