आईपीयू के एमबीए के डिजास्टर मैनेजमेंट) प्रोग्राम में 20 अगस्त तक आवेदन का अवसर

Date:

नई दिल्ली,। 12 अगस्त 25 । आईपी यूनिवर्सिटी के एमबीए(डिजास्टर मैनेजमेंट) प्रोग्राम में दाख़िले के लिए अब 20 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है।

इस प्रोग्राम में आवेदन के इच्छुक छात्रों की मांग पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई हैं।

इस प्रोग्राम के लिए ऑनलाइन आवेदन का लिंक यूनिवर्सिटी वेबसाइट पर उपलब्ध है।

दाख़िले लास्ट क्वालिफाइंग एग्जाम के मेरिट पर होंगे।

यह प्रोग्राम यूनिवर्सिटी के द्वारका कैंपस स्थित सेंटर ऑफ़ एक्सेलेंस इन डिजास्टर मैनेजमेंट में उपलब्ध है और कुल सीटें 60 हैं।

इस सेंटर की निदेशक प्रो. अमरजीत कौर के अनुसार यह प्रोग्राम वीकेंड मोड में है।रेगुलर क्लासेज सैटरडे और संडे को लगती हैं।

इस प्रोग्राम की एक साल की पढ़ाई के बाद कोई छात्र पीजी डिप्लोमा इन डिजास्टर मैनेजमेंट की डिग्री लेकर बाहर निकल सकता है।

प्रो. कौर ने बताया कि पूरी दुनिया में जिस तरह से डिजास्टर मैनेजमेंट के प्रशिक्षित लोगों की मांग है उसे देखते हुए यह अत्यंत ही रोजगारपरक प्रोग्राम है।

उन्होंने बताया कि पुलिस, सैन्य, अर्द्ध सैन्य बलों में इस प्रोग्राम की काफ़ी डिमांड है।

इस संदर्भ में विस्तृत विवरण यूनिवर्सिटी की दोनों वेबसाइट www.ipu.ac.in और www.ipu.admissions.nic.in पर उपलब्ध है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related